BJP विधायक रेखा पात्रा की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर भर्ती शरीर में मिला कीटनाशक सोर्स-सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल

बंगाल की BJP विधायक रेखा पात्रा की हालत गंभीर, अस्पताल में वेंटिलेटर पर; शरीर में मिला कीटनाशक का जहर

Rekha Patra Medical Update: पश्चिम बंगाल की BJP विधायक रेखा पात्रा की तबीयत बिगड़ने पर कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके शरीर में कीटनाशक मिला है और वह वेंटिलेटर पर हैं।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • हिंगलगंज से BJP विधायक रेखा पात्रा को गंभीर हालत में कोलकाता के आरएन टैगोर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • अस्पताल की मेडिको-लीगल रिपोर्ट में शरीर में ऑर्गेनोफॉस्फोरस आधारित कीटनाशक मिलने की बात कही गई है।

  • रेखा पात्रा को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और डॉक्टर युद्धजीत सेनगुप्ता की देखरेख में इलाज चल रहा है।

Rekha Patra Health News: संदेशखाली आंदोलन से पहचान बनाने वाली पश्चिम बंगाल की भाजपा विधायक रेखा पात्रा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। हिंगलगंज की विधायक को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद कोलकाता के आरएन टैगोर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल की मेडिको-लीगल रिपोर्ट में उनके शरीर में ऑर्गेनोफॉस्फोरस आधारित कीटनाशक मिलने की बात सामने आई है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। रेखा पात्रा की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली।

अचानक बिगड़ी तबीयत, पहले स्थानीय अस्पताल में कराया गया भर्ती

जानकारी के मुताबिक, रेखा पात्रा अपने आवास पर अचानक बीमार पड़ गई थीं। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बशीरहाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हालांकि, उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। करीब चार घंटे तक इलाज के बाद भी हालत चिंताजनक बनी रही, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए कोलकाता के आरएन टैगोर अस्पताल में शिफ्ट करने का फैसला किया।

शरीर में मिला ऑर्गेनोफॉस्फोरस आधारित कीटनाशक

आरएन टैगोर अस्पताल की मेडिको-लीगल रिपोर्ट के अनुसार, रेखा पात्रा के शरीर में ऑर्गेनोफॉस्फोरस आधारित कीटनाशक पाया गया है। इस तरह के रसायनों का इस्तेमाल आमतौर पर कृषि में कीटनाशक के रूप में किया जाता है।

अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें वेंटिलेशन सपोर्ट पर रखा गया है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।बववव

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

रेखा पात्रा की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत मुखोपाध्याय आरएन टैगोर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से विधायक के इलाज और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

भाजपा नेता अर्चना दास मजूमदार के हवाले से बताया कि रेखा पात्रा का इलाज डॉक्टर युद्धजीत सेनगुप्ता की देखरेख में चल रहा है। उन्होंने बताया कि विधायक को वेंटिलेशन सपोर्ट दिया जा रहा है।

कौन हैं रेखा पात्रा?

बता दें कि रेखा पात्रा पश्चिम बंगाल के संदेशखाली आंदोलन के दौरान चर्चा में आई थीं। उन्होंने टीएमसी नेता शेख शाहजहां के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में प्रमुख भूमिका निभाई थी। शेख शाहजहां पर महिलाओं के उत्पीड़न, जमीन हड़पने और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप लगे थे।

इसके बाद भाजपा ने रेखा पात्रा को पार्टी में शामिल किया और 2024 के लोकसभा चुनाव में बशीरहाट सीट से उम्मीदवार बनाया। हालांकि, उन्हें चुनाव में जीत नहीं मिली। बाद में उन्होंने हिंगलगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और विधायक बनीं। फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर पार्टी नेताओं और समर्थकों की नजर अस्पताल से आने वाले स्वास्थ्य अपडेट पर बनी हुई है।

26/11 की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की साजिश, लतीफ भट की मौत का बदला लेने की धमकी; हाई अलर्ट पर पुलिस

NEET पेपर लीक में बड़ा एक्शन, NTA के 3 विशेषज्ञों समेत 14 आरोपियों पर आरोप तय; 25 नवंबर से ट्रायल

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन, 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; UP-बिहार समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

400 गाड़ियों का काफिला, 1000 किलो लड्डू और 33 फूड स्टॉल… फिर भी अनंत सिंह के बेटी के तिलक में कम पड़ गया खाना!

राहुल गांधी के इजरायल पर बयान से असहमत हुए तुषार गांधी, बोले- नरसंहार से बड़े नहीं हो सकते रणनीतिक हित