बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह  सोर्स-सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

Bangladesh Hindu Killing: बांग्लादेश को लेकर बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हिंदुओं की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि 16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • 16 दिसंबर को पूर्व पीएम शेख हसीना कर सकती हैं वतन वापसी

  • पश्चिम बंगाल राज्य मंत्री अर्जुन सिंह ने बांग्लादेश को लेकर दिया विवादित बयान

  • बोले 16 दिसंबर तक बांग्लादेश ले लेंगे, हिंदुओं की हत्या पर बोले बदला जरुर लेंगे

  • 16 दिसंबर 1971 के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान की हार के बाद बांग्लादेश हुआ था स्वतंत्र

Bangladesh Hindu Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर भारत में जारी चिंता के बीच पश्चिम बंगाल के भाटपारा से राज्य मंत्री अर्जुन सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने बांग्लादेश को लेकर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि 16 दिसंबर तक हम बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे। साथ ही उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या का बदला लेने की बात भी कही।

24 नवंबर को दिए गए बयान में अर्जुन सिंह ने कहा, 16 दिसंबर तक हम बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे। बांग्लादेश में जिस तरह हिंदुओं की हत्या की गई है, हम उसका बदला जरूर लेंगे। इसमें कोई शक नहीं है।

16 दिसंबर बांग्लादेश के आजादी का दिन

पश्चिम बंगाल के राज्य मंत्री अर्जुन सिंह के बयान के बाद भारत और बांग्लादेश के संबंधों को लेकर चर्चा तेज होने की संभावना है। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और उनकी सुरक्षा का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में रहा है। इस मुद्दे पर भारत में भी विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों की ओर से चिंता जताई जाती रही है।

अर्जुन सिंह का यह बयान खास तौर पर 16 दिसंबर की तारीख का जिक्र करने के कारण चर्चा में है। गौरतलब है कि 16 दिसंबर को बांग्लादेश में विजय दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1971 में इसी दिन पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था और बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ था।

पूर्व पीएम शेख हसीना का वतन वापसी का ऐलान

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना 16 दिसंबर को वतन वापसी का ऐलान कर चुकी हैं। उन्होंने वापसी के लिए बांग्लादेश सरकार से सरकारी विमान की व्यवस्था करने की मांग भी की है। उनकी इस घोषणा के बाद बांग्लादेश की राजनीति में हलचल तेज होने की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेख हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने 16 दिसंबर को ढाका लौटने की इच्छा जताई है। यह तारीख बांग्लादेश के विजय दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसी दिन 1971 के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान की हार के बाद बांग्लादेश स्वतंत्र हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार