अदन पर हूतियों की बढ़ती नजर, शहर की सुरक्षा में जुटीं सरकारी सेनाएं; 60 किलोमीटर दूर तक पहुंची विद्रोही ताकतें

Yemeni Government Forces: हूतियों ने बड़ा दावा करते हुए यमन की राजधानी अदन से महज 60 किलोमीटर दूर होने का दावा किया है। यमन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और पश्चिमी देशों से मदद की अपील की है।
Houthis increasingly eye Aden
अदन पर हूतियों की बढ़ती नजरसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • यमन में हालात एक बार फिर हुए तनावपूर्ण

  • हूतियों का अदन से महज 60 किलोमीटर दूर होने के दावा

  • यमनी सेना के प्रवक्ता कर्नल माजिद अब्दुल्ला अल-नुजैली ने कहा कि अदन सुरक्षित

  • यमन के विदेश मंत्रालय के अधिकारी मारवान अल-नोमान ने की मदद की अपील

Houthis advancing towards Aden city in Yemen: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच यमन में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण होते दिखाई दे रहे हैं। ईरान समर्थित हूती विद्रोही दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन के बेहद करीब पहुंच गए हैं।

विद्रोही लड़ाकों की बढ़ती गतिविधियों ने यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार की चिंता बढ़ा दी है। संभावित हमले को देखते हुए सरकार समर्थक सैन्य बलों ने अदन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना शुरू कर दिया है।

Houthis increasingly eye Aden
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना

अदन से महज 60 किलोमीटर की दूरी पर हूती लड़ाके

मीडिया रिपोर्टों और सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, हूती लड़ाके अदन से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी तक पहुंच चुके हैं। यह शहर यमन की मान्यता प्राप्त सरकार का अस्थायी मुख्यालय है। विद्रोहियों की इस बढ़त के बाद सरकारी सेना ने शहर के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में रक्षात्मक मोर्चे तैयार किए हैं। सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाने के साथ प्रमुख रास्तों पर चौकियां बनाई जा रही हैं। इसके अलावा सड़कों पर अवरोधक और सुरक्षा के लिए खाइयां भी तैयार की गई हैं।

यमन सेना के प्रवक्ता ने कहा अदन सुरक्षित

यमनी सेना के प्रवक्ता कर्नल माजिद अब्दुल्ला अल-नुजैली ने कहा कि अदन की स्थिति को गंभीरता से लिया जा रहा है, लेकिन हालात उतने खराब नहीं हैं, जितने कुछ रिपोर्टों में बताए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि हूती विद्रोहियों को शहर पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। उनके मुताबिक, सरकारी बलों का मुख्य उद्देश्य अदन को सुरक्षित रखना है।

हूतियों ने किया पकड़ मजबूत

दरअसल, बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास के कुछ इलाकों से सरकार समर्थक सेनाओं की वापसी के बाद हूतियों को अपनी पकड़ मजबूत करने का मौका मिला है। यह समुद्री मार्ग अंतरराष्ट्रीय व्यापार और तेल परिवहन के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है। ऐसे में यहां विद्रोहियों का प्रभाव बढ़ना क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भी चुनौती बन सकता है।

Houthis increasingly eye Aden
सऊदी की राबिग तेल रिफाइनरी पर हूतियों का हमला, रिफाइनरी को सीधे निशाना बनाने का दावा

यमन ने किया पश्चिमी देशों से मदद की अपील

यमन के विदेश मंत्रालय के अधिकारी मारवान अल-नोमान ने अमेरिका और पश्चिमी देशों से मदद की अपील की है। उन्होंने तस्करी के जरिए हूतियों तक पहुंचने वाले हथियारों को रोकने और यमनी तटरक्षक बल को प्रशिक्षण देने में सहयोग मांगा है।

इस बीच संघर्ष का असर आम नागरिकों पर भी पड़ रहा है। ताइज प्रांत में गोलाबारी के दौरान तीन नागरिकों की मौत की खबर है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। लगातार बढ़ती हिंसा और विस्थापन ने पहले से बदहाल यमन के मानवीय संकट को और गहरा कर दिया है। अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि सरकारी सेनाएं अदन को विद्रोहियों के बढ़ते दबाव से कितना सुरक्षित रख पाती हैं।