वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

छूट गई वंदे भारत तो ट्रेन के पीछे दौड़ने लगी महिला, फिर ट्रेन मैनेजर का पिघला दिल तो रोक दी ट्रेन

Woman Running Behind Train : वंदे भारत ट्रेन छूटने के बाद एक महिला यात्री ट्रेन के पीछे हाथ जोड़कर दौड़ती नजर आई। महिला की गुहार सुनकर ट्रेन मैनेजर ने ट्रेन रुकवा दी।

हितेश तिवारी

Vande Bharat Train Viral Video : वंदे भारत ट्रेन को भारत की सबसे आधुनिक और समय की पाबंद ट्रेनों में गिना जाता है। यह ट्रेन अपने तय समय पर रवाना होने के लिए जानी जाती है और अक्सर कुछ सेकंड की देरी भी यात्रियों को भारी पड़ जाती है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वंदे भारत ट्रेन छूट जाने के बाद एक महिला यात्री उसके पीछे दौड़ती नजर आती है। वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वंदे भारत छूटने पर महिला ने ट्रेन के पीछे दौड़ लगाई

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वंदे भारत ट्रेन स्टेशन से रवाना हो चुकी होती है। तभी एक महिला यात्री हाथ जोड़कर ट्रेन की ओर इशारा करते हुए उसके पीछे दौड़ने लगती है। महिला के साथ एक अन्य व्यक्ति भी सामान लेकर भागता हुआ दिखाई देता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि दोनों यात्री कुछ देर से स्टेशन पहुंचे और ट्रेन पकड़ने से चूक गए।

महिला लगातार ट्रेन मैनेजर से ट्रेन रोकने की अपील करती नजर आती है। दावा किया जा रहा है कि महिला की स्थिति देखकर ट्रेन मैनेजर ने ट्रेन रुकवाने का संदेश भेजा, जिसके बाद ट्रेन कुछ देर के लिए रोकी गई और दोनों यात्रियों को उसमें चढ़ने का मौका मिल गया।

ट्रेन मैनेजर ने इंसानियत दिखाते हुए सही फैसला लिया

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अगर कोई पुरुष यात्री होता तो शायद ट्रेन नहीं रुकती।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “ट्रेन मैनेजर ने इंसानियत दिखाते हुए सही फैसला लिया।”

कुछ लोगों ने यात्रियों को समय से स्टेशन पहुंचने की सलाह भी दी। हालांकि वीडियो में दिखाई गई घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग ट्रेन मैनेजर के फैसले को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z