वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ट्रैफिक जाम में पत्नी ने पति को बनाकर खिलाई खैनी, वायरल वीडियो ने छेड़ी बड़ी बहस

Khaini Viral Video ट्रैफिक जाम के बीच बाइक पर बैठी एक महिला द्वारा पति को खैनी बनाकर खिलाने का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्यार बनाम नशा संस्कृति को लेकर बहस छिड़ गई।

हितेश तिवारी

Traffic Jam Viral Video : शहर में ट्रैफिक जाम के बीच शूट किया गया एक छोटा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी बहस का कारण बन गया है। सड़क पर धीरे-धीरे बढ़ती गाड़ियों के बीच एक महिला अपने पति के लिए बड़ी सहजता से खैनी तैयार करते दिखाई देती है।

यह दृश्य जैसे ही कैमरे में कैद हुआ, इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा। किसी ने इसे प्यार का देसी रूप बताया, तो किसी ने इसे सार्वजनिक जगह पर नशे की संस्कृति को बढ़ावा देने वाला दृश्य कहा। इस एक वीडियो ने लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया है।

जाम में फंसे पती ने पत्नी से बनवाया खैनी

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला अपने पति के साथ बाइक पर पीछे बैठी है। बाजार में भारी भीड़ है और ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इसी दौरान पति को खैनी खाने की इच्छा होती है। वह अपनी बीवी से खैनी बनाने को कहता है और पत्नी बिना किसी झिझक के खैनी तैयार करना शुरू कर देती है।

वह खैनी को मसलती है, ताली बजाकर उसे आकार देती है और फिर पति के मुंह में डाल देती है। इसके बाद वह अपने हाथों को झाड़कर साफ भी कर लेती है। यह पूरा दृश्य कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा देता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वीडियो पोस्ट होते ही यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। किसी ने लिखा कि बीवी हो तो ऐसी जो हर जरूरत का ख्याल रखे। वहीं कुछ लोगों ने इस दृश्य पर तंज कसते हुए कहा कि ट्रैफिक जाम में खैनी खाना या खिलाना किसी भी तरह से सही आदत नहीं है। कई लोगों ने यह भी लिखा कि यह प्यार नहीं, बल्कि सार्वजनिक जगह पर नशे को सामान्य बनाना है।

वीडियो को X (ट्विटर) पर @NazneenAkhtar23 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स आ चुके हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि दीदी पति की फिल्डिंग सेट कर रही हैं। दूसरे ने लिखा कि बीवी हो तो ऐसी वरना न हो। वहीं एक यूजर ने व्यंग्य करते हुए कहा कि दीदी ने पति को मारने की प्लानिंग कर ली है। इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर रिश्तों, आदतों और सामाजिक व्यवहार पर बड़ी चर्चा छेड़ दी है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट