वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

शादी के डांस फ्लोर पर बवाल! रोमांटिक डांस अचानक बना डरावना, दूल्हे ने दुल्हन को घुमाकर जमीन पर फेंका

Groom Aggressive Dance : शादी के दिन डांस फ्लोर पर शुरू हुआ एक रोमांटिक पल अचानक डर और हंगामे में बदल गया, जब दूल्हे ने गुस्से में आकर दुल्हन के साथ आक्रामक डांस किया और उसे बार-बार गिरा दिया।

हितेश तिवारी

Shocking Wedding Moment : शादी का दिन हर जोड़े के लिए जिंदगी का सबसे खास और यादगार पल होता है। इस दिन हर कोई चाहता है कि माहौल प्यार, मुस्कान और जश्न से भरा रहे। परिवार वाले, दोस्त और रिश्तेदार मिलकर डांस करते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं और नई शुरुआत का जश्न मनाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शादी का जश्न पल भर में दहशत में बदल गया।

वीडियो की शुरुआत बेहद रोमांटिक अंदाज में होती है, जहां दुल्हन मुस्कुराते हुए दूल्हे को डांस फ्लोर पर खींचती नजर आती है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य और खुशनुमा लगता है, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह पल जल्द ही पूरे हॉल को सन्न कर देगा।

डांस फ्लोर पर बदला दूल्हे का मिजाज, दुल्हन को किया घायल

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा पहले थोड़ी हिचक के साथ डांस करने की कोशिश करता है, लेकिन जैसे ही सभी मेहमानों की नजरें उन पर जाती हैं, उसका व्यवहार अचानक बदल जाता है। दूल्हा दुल्हन का हाथ मजबूती से पकड़कर तेज और आक्रामक सैल्सा-स्टाइल डांस करने लगता है।

वह दुल्हन को जोर-जोर से घुमाता है, झुकाता है और इस दौरान दुल्हन कई बार जमीन पर गिर जाती है। दुल्हन साफ तौर पर असहज और घबराई हुई नजर आती है। मेहमान पहले इसे मजाक समझते हैं, लेकिन जब हालात बिगड़ते दिखते हैं तो सभी चौंक जाते हैं। आखिरकार कुछ लोग बीच में आकर दूल्हे को रोकते हैं और म्यूजिक बंद कराया जाता है।

सोशल मीडिया पर गुस्सा और तंज, उठे गंभीर सवाल

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट indoninsta से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने दूल्हे के व्यवहार को हिंसक और शर्मनाक बताया है, जबकि कुछ ने दुल्हन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा कि “शादी में मस्ती के नाम पर ये क्या बर्बरता है?”

वहीं दूसरे ने कहा कि “दूल्हे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा।” कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि “अब बेचारी दुल्हन कभी किसी को डांस के लिए नहीं बुलाएगी।” यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि मजाक और जश्न की भी एक सीमा होती है, जिसे पार करना किसी भी रिश्ते के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया