वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

विराट कोहली का ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा नन्हा फैन, बैट फेंककर जताई नाराजगी

Virat Kohli Viral Video : विराट कोहली से ऑटोग्राफ न मिलने पर एक नन्हा फैन रो पड़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई है।

हितेश तिवारी

Virat Kohli little Fan Autograph : विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका एक नन्हा फैन ऑटोग्राफ लेने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट अपनी सिक्योरिटी टीम के साथ होटल की ओर जा रहे होते हैं।

इसी दौरान एक छोटा बच्चा, हाथ में बैट लेकर, उनके करीब पहुंचने की कोशिश करता है। बच्चा विराट से महज कुछ कदम दूर होता है, लेकिन सिक्योरिटी के बीच वह उनसे मिल नहीं पाता।

विराट कोहली का ऑटोग्राम ना मिलने पर रो पड़ा बच्चा

बताया जा रहा है कि बच्चे का नाम युगवीर बुध्दीराजा है। उसके हाथ में एक ऐसा बैट था, जिस पर पहले से कई क्रिकेटरों के ऑटोग्राफ मौजूद थे। बच्चा शायद अपनी लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी जोड़ना चाहता था।

लेकिन जब लाख कोशिशों के बाद भी उसे ऑटोग्राफ नहीं मिला, तो वह भावुक हो गया। वीडियो में बच्चा गुस्से और निराशा में अपना बैट नीचे फेंक देता है और रोने लगता है। यह दृश्य सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

लोगों ने कहा- विराट कोहली की इसमें कोई गलती नहीं है

इस वायरल वीडियो पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि विराट कोहली की इसमें कोई गलती नहीं है, क्योंकि सेलिब्रिटी भी इंसान होते हैं और उन्हें भी निजी स्पेस की जरूरत होती है।

वहीं कई लोगों ने बच्चे के व्यवहार पर सवाल उठाए और कहा कि बच्चों को निराशा संभालना भी सिखाना चाहिए। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बच्चे ने लिखा, “मैं अपने ही रिएक्शन के लिए तैयार नहीं था।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को करोड़ों व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड