सोशल मीडिया वायरल वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
वायरल

उफान भरे नाले में बाइक चलाना पड़ा भारी, बाल-बाल बचा युवक, VIDEO वायरल

Trending Videos: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि तेज बहाव में एक बाइक सवार बह जाता है। लेकिन गनीमत रही वहां मौजूद लोगों ने सूझबूझ से शख्स की जान बचा ली।

स्नेहा मौर्या

Kaladhungi News: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। बरसात के मौसम में जहां पहाड़ी रास्ते और नाले खतरे का कारण बन जाते हैं, वहीं बुधवार 20 अगस्त को कालाढूंगी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक, कालाढूंगी-कोटाबाग मार्ग पर स्थित गुरणी नाला उफान पर था और उसके तेज बहाव में एक बाइक सवार बह गया। हालांकि, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए उसकी जान बचा ली।

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब बाइक सवार गुरणी नाला पार करने की कोशिश कर रहा था। बारिश की वजह से नाले का पानी इतना बढ़ गया था कि वह सड़क तक फैल गया। बाइक सवार ने जैसे ही पानी में बाइक डाली, तेज धारा में संतुलन बिगड़ गया और वह बहने लगा। गनीमत रही कि आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर मदद शुरू कर दी। हालांकि, यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों ने यूं बचाई युवक की जान

ग्रामीणों ने रस्सी और अन्य साधनों की मदद से बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर बरसात के दौरान नाले उफान पर आ जाते हैं और यात्रियों के लिए खतरा पैदा कर देते हैं।

सूत्रों के अनुसार, बाइक सवार को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उसकी जान खतरे से बाहर है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में ऐसे नालों को पार करने की कोशिश न करें। सावधानी ही ऐसी घटनाओं को रोकने का सबसे बेहतर तरीका है।

बारिश में बढ़ता है हादसों का खतरा

गुरणी नाला कालाढूंगी-कोटाबाग मार्ग पर स्थित है और यह इस क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण रास्ता है। मानसून के समय इस इलाके के नाले अक्सर उफान पर आ जाते हैं, जिससे यातायात बाधित हो जाता है और हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए ताकि यात्रियों की जान को जोखिम न हो।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल