- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Near Gorewada Zoo On Katol Road Bike Rider Killed In Collision With Truck Partner Badly Injured
Nagpur News: ट्रक से भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, साथी बुरी तरह जख्मी, काटोल रोड की घटना
काटोल रोड पर गोरेवाड़ा जू के समीप ट्रक से बाइक की भिड़ंत होने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोस्त बुरी तरह जख्मी हो गया। मृतक गोरले लेआउट, त्रिमूर्तिनगर निवासी रविंद्र शांताराम भोयर (50) बताए गए।
- Written By: आंचल लोखंडे

ट्रक से भिड़ंत में बाइक सवार की मौत। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: काटोल रोड पर गोरेवाड़ा जू के समीप ट्रक से बाइक की भिड़ंत होने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोस्त बुरी तरह जख्मी हो गया। मृतक गोरले लेआउट, त्रिमूर्तिनगर निवासी रविंद्र शांताराम भोयर (50) बताए गए। जख्मी द्रोणाचार्यनगर निवासी दत्तू नत्थू पड़वे (55) का उपचार जारी है। रविंद्र के परिवार की कलमेश्वर में खेती है। दत्तू त्रिमूर्तिनगर में सलून चलाते हैं। रविवार की दोपहर रविंद्र ने दत्तू को गांव से गेहूं लाने के लिए साथ चलने को कहा।
वहां भाई से मुलाकात और बातचीत होने के बाद रात 9.30 बजे के दौरान दोनों मोटरसाइकिल क्र. एम.एच.31-ई.टी.6886 पर वापस घर लौट रहे थे। गोरेवाड़ा जू के सामने ट्रक क्र. एम.एच.31-डी.एस.8729 के चालक ने अपना वाहन रास्ते पर ही खड़ा कर दिया था। अंधेरा होने के बावजूद उसने टेल लाइट नहीं चलाई। न तो ट्रक में रिफ्लेक्टर लगे थे। इससे रविंद्र को अंधेरे में खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और बाइक पिछले हिस्से में जा भिड़ी।
ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
रविंद्र के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। दत्तू को भी चोट लगी। रास्ते से गुजर रहे लोग मदद के लिए दौड़े। दोनों को उपचार के लिए मेयो अस्पताल रवाना किया गया। नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उपचार के दौरान रविंद्र की मृत्यु हो गई। गिट्टीखदान पुलिस ने दत्तू की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में सिलेंडर ब्लास्ट का तांडव: चाय बनाते समय घर में हुआ धमाका, पति की मौत, पत्नी और बच्चों समेत 10 घायल
हाईवे पर खतरनाक स्टंट बना मौत का कारण, तीन युवकों की मौके पर मौत
पारशिवनी में अवैध हथियार पर शिकंजा, क्राइम ब्रांच की छापेमारी में माउजर बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में जर्जर सड़क बनी खतरा, गड्ढों से जूझते ग्रामीण-विद्यार्थी; बस सेवा प्रभावित-हादसों का खतरा बढ़ा
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
कावरापेठ ब्रिज पर स्पीड ब्रेकर बने जानलेवा
एक ओर जहां सड़क हादसों में लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ सड़कों की हालत खुद ही हादसों को निमंत्रित कर रही है। हाल ही में शुरू कावरापेठ ब्रिज पर गत सप्ताह 3 स्पीड ब्रेकर लगाए गए थे। इनसे कई वाहन चालक गिरकर जख्मी हो चुके हैं। होता यह है कि जब वाहन चालक रात में तेज रफ्तार से ब्रिज से आते हैं और जब अचानक ब्रेक लगाते हैं तो अनियंत्रित हो जाते हैं। ब्रिज का एक हिस्सा बंद है जो कलमना रोड की ओर उतरता है। लोग परेशान हो रहे हैं।
ब्रिज को लेकर भी कई तरह की चर्चा है। जिस उद्देश्य को लेकर ब्रिज बनाया गया वह सफल होता नहीं दिखाई दे रहा है। इस मामले में प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए है। कांग्रेस माथाड़ी कामगार विभाग के अध्यक्ष इरशाद अली ने समस्या का जल्द निराकरण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
Near gorewada zoo on katol road bike rider killed in collision with truck partner badly injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सन एंटरप्राइज के MD जॉय कामदार गिरफ्तार, कोलकाता में ED की बड़ी रेड! डिप्टी कमिश्नर भी रडार पर
Apr 19, 2026 | 06:45 PMLIVEPBKS vs LSG Live Score: पंजाब किंग्स का विजय रथ रोक पाएंगी पंत की सेना, थोड़ी देर में होना है टॉस
Apr 19, 2026 | 06:43 PMDale Steyn ने सनराइजर्स हैदराबाद को लेकर किया बड़ा दावा, CSK के खिलाफ मिली जीत हो सकती है टर्निंग प्वाइंट
Apr 19, 2026 | 06:41 PMVarun Dhawan Dance: ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के साथ…’, वरुण धवन ने सलमान खान संग डांस पर जताई घबराहट
Apr 19, 2026 | 06:40 PMअब और नरमी नहीं चलेगी… ट्रंप का ईरान को ‘विनाशकारी’ धमकी, परमाणु डील ठुकराई तो राख कर देंगे बिजली प्लांट
Apr 19, 2026 | 06:39 PMहरियाणा में रेवाड़ी की झुग्गियों में लगी भयानक आग, एक के बाद एक फटे कई सिलेंडर, धमाकों की आवाज से दहला इलाका
Apr 19, 2026 | 06:31 PMतमिलनाडु के कट्टानारपट्टी में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका,16 लोगों की मौत, कई लोगों के झुलसने की आशंका
Apr 19, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM














