वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

70 साल से ज्यादा की उम्र में केदारनाथ चढ़ीं दो बहनें, जोश देखकर युवा भी रह गए हैरान

Kedarnath Trek Viral Video : सोशल मीडिया पर दो बुजुर्ग बहनों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिन्होंने 70 साल से ज्यादा उम्र में केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई पूरी कर सबको प्रेरित कर दिया।

हितेश तिवारी

Inspiring Elderly Women : आजकल कम उम्र में ही लोग थकान, पीठ दर्द और समय की कमी का बहाना बनाने लगते हैं। ऐसे दौर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों को नई सीख दे रहा है। इस वीडियो में 70 साल से ज्यादा उम्र की दो सगी बहनें केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई हंसते-मुस्कुराते हुए पूरी करती नजर आ रही हैं।

जहां युवा भी इस ट्रैक को चुनौती मानते हैं, वहीं इन दोनों महिलाओं का उत्साह और ऊर्जा देखकर हर कोई हैरान है। उनके चेहरे पर न थकान दिखी और न ही उम्र का बोझ, बल्कि जिंदगी जीने का गजब जुनून नजर आया।

70 साल की दो बहनों ने किया केदारनाथ ट्रैक

यह प्रेरणादायक वीडियो इंस्टाग्राम पर @girirajkumari_jhala नाम की यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि 70+ उम्र होने के बावजूद इन दोनों बहनों ने हार मानने से इनकार कर दिया है। वे केदारनाथ यात्रा के रास्ते में पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती दिखीं।

बताया गया कि यह उनका पहला कठिन ट्रैक भी नहीं है। इससे पहले दोनों बहनें किन्नर कैलाश जैसी दुर्गम और खतरनाक चढ़ाई भी पूरी कर चुकी हैं। उनका सपना दुनिया घूमना, नए लोगों से मिलना और हर चुनौती को मुस्कुराकर स्वीकार करना है।

लोगों ने महिलाओं के जज्बे को सलाम किया

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इन दोनों महिलाओं के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, असली ताकत इरादों में होती है।

वहीं सोशल मीडिया कुछ यूजर्स ने कहा कि जब 70 साल की उम्र में ये बहनें पहाड़ चढ़ सकती हैं, तो युवाओं को बहाने छोड़कर अपनी जिंदगी खुलकर जीनी चाहिए। यह वीडियो हर उस इंसान के लिए सबक है, जो सही समय का इंतजार करता रहता है। सच तो यह है कि जिंदगी जीने का सही वक्त हमेशा आज और अभी होता है।

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

iPhone 18 Pro खरीदने के लिए दिल्ली-मुंबई में लगी लंबी लाइन, रात से एप्पल स्टोर के बाहर जुटे लोग; देखें VIDEO