Viral Mock Interview Video: AC तेज करने की मांग पड़ी भारी, उम्मीदवार के उड़ गए होश

Viral Mock Interview : मॉक इंटरव्यू के वायरल वीडियो में AC तेज करने की मांग उम्मीदवार पर भारी पड़ गई और लोग खूब हंस रहे हैं। लोगों ने कमेंट किया कि इंटरव्यू में छोटी बात भी कभी-कभी भारी पड़ जाती है।
A candidate got trapped in questions after asking to increase the AC.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Funny Interview Video : नौकरी का इंटरव्यू सुनते ही कई उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो जाती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक मजेदार वीडियो लोगों को हंसी से लोटपोट कर रहा है।

यह वीडियो किसी असली इंटरव्यू का नहीं, बल्कि मनोरंजन के लिए बनाया गया एक मॉक इंटरव्यू है। वीडियो में एक उम्मीदवार इंटरव्यू रूम में बैठा नजर आता है और गर्मी लगने पर बड़ी विनम्रता से पैनल से एयर कंडीशनर (AC) तेज करने की गुजारिश करता है।

AC तेज करने की मांग पड़ी भारी

उम्मीदवार की यह साधारण मांग अचानक मुश्किल सवाल में बदल जाती है। पैनल सदस्य AC तेज करने के बजाय उससे पूछते हैं कि एयर कंडीशनर आखिर काम कैसे करता है। यह सवाल सुनते ही उम्मीदवार हैरान रह जाता है और जवाब नहीं दे पाता।

इसके बाद वह कहता है कि AC बंद कर दीजिए और सिर्फ पंखा चला दीजिए। लेकिन यहां भी पैनल उसे नहीं छोड़ता और दूसरा सवाल दाग देता है कि भारत में पंखों में तीन ब्लेड क्यों होते हैं, जबकि कुछ देशों में चार ब्लेड वाले पंखे लगाए जाते हैं।

वायरल वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

यह सुनते ही उम्मीदवार को समझ आ जाता है कि अब वह फंस चुका है। आखिर में वह हाथ जोड़कर कहता है, “सर, पंखा भी बंद ही कर दीजिए।” यही डायलॉग लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे खूब शेयर कर रहे हैं। वायरल वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया कि इंटरव्यू में छोटी बात भी कभी-कभी बड़े सवाल में बदल जाती है। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे वीकेंड का सबसे मजेदार वीडियो बताया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com