वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

स्वीडिश युवक ने ‘चुनरी चुनरी’ पर किया जबरदस्त डांस, सलमान खान फैंस बोले- दिल जीत लिया

Swedish Man Dance Video : स्वीडन के एक डांसर ने बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘चुनरी चुनरी’ पर शानदार डांस कर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। वीडियो देखकर सलमान खान फैंस पुराने दिनों को याद कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Chunnari Chunnari Dance Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्वीडन का एक युवक बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘चुनरी चुनरी’ पर जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है। इस वीडियो ने भारतीय यूजर्स का दिल जीत लिया है।

खास बात यह है कि विदेशी युवक ने पूरे जोश और अंदाज के साथ गाने पर परफॉर्म किया, जिसे देखकर लोग पुराने बॉलीवुड दौर को याद करने लगे। वीडियो पर यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

विदेशी युवक ने पत्नी संग किया ‘चुनरी चुनरी’ पर डांस

यह वीडियो स्वीडन के डांसर कार्ल स्वानबर्ग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। क्लिप में वह समुद्र किनारे ऊंची चट्टान पर खड़े दिखाई देते हैं। उन्होंने काले रंग की ड्रेस पहन रखी है और हाथ में लाल चुनरी ली हुई है। युवक गाने पर लिप सिंक करते हुए डांस स्टेप्स करता है और चुनरी को घुमाते हुए शानदार एक्सप्रेशन देता है।

साफ नजर आता है कि उसने बॉलीवुड स्टाइल को पूरी तरह अपनाने की कोशिश की है। वीडियो का बैकग्राउंड भी बेहद खूबसूरत है, जिसमें नीला आसमान और समुद्र दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए। कई यूजर्स ने लिखा कि सलमान खान के पुराने गानों का जादू आज भी पूरी दुनिया में कायम है। कुछ लोगों ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि विदेशी लोग भी भारतीय गानों को इतना पसंद करते हैं।

वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने युवक की एनर्जी और आत्मविश्वास की तारीफ की। कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि अब बस सलमान खान का रिएक्शन आना बाकी है। लोगों का कहना है कि यह वीडियो बॉलीवुड की ग्लोबल लोकप्रियता का शानदार उदाहरण है।

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट