6000 किलोमीटर दूर जापान पहुंचा भारतीय युवक, दिखाया नोबिता के घर जैसा इलाका, डोरेमोन फैंस हुए भावुक

Indian Creator Japan Trip : बचपन में डोरेमोन देखने वालों के लिए एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर का वीडियो खास बन गया है। युवक जापान पहुंचकर उस इलाके को दिखाता नजर आया।
An Indian creator travelled to Japan and showed a neighbourhood resembling Nobita’s house, leaving Doraemon fans emotional.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nobita House Japan : सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने बचपन की यादें ताजा कर दी हैं। डोरेमोन देखने वाली पीढ़ी के लिए नोबिता का घर, उसकी गली और स्कूल जाने वाला रास्ता हमेशा खास रहा है।

अब एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर ने जापान जाकर ऐसा इलाका दिखाया है, जिसे लोग नोबिता के घर की असली प्रेरणा मान रहे हैं। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर यूजर्स भावुक हो गए और इसे बचपन का सपना पूरा होने जैसा बताया।

नोबिता का घर देखने भारतीय शख्स पहुंचा जापान

वायरल वीडियो भारतीय कंटेंट क्रिएटर सार्थक सचदेवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह कहते नजर आते हैं कि वह भारत से 6000 किलोमीटर दूर जापान सिर्फ इस घर को देखने आए हैं। इसके बाद कैमरा एक शांत रिहायशी इलाके की ओर घूमता है, जहां एक घर नोबिता के घर जैसा दिखाई देता है।

आसपास की सड़कें, गली और माहौल देखकर डोरेमोन फैंस को कार्टून के कई पुराने सीन याद आ गए। क्रिएटर ने वीडियो में वह रास्ता भी दिखाया, जहां से नोबिता को स्कूल जाते हुए देखा जाता था।

लोगों ने इसे अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल किया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने कहा कि डोरेमोन उनके बचपन का अहम हिस्सा रहा है और इस वायरल वीडियो ने उन्हें पुराने दिनों में पहुंचा दिया। कुछ लोगों ने इसे अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर लिया।

वहीं कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि बस अब डोरेमोन दरवाजा खोलकर बाहर आ जाए तो सपना पूरा हो जाएगा। लोगों का कहना है कि यह वीडियो ट्रैवल और नॉस्टेल्जिया का शानदार मेल है, जिसने सभी का दिल जीत लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com