इकलौती बहन को भाइयों ने दिया 50 लाख का घर, सरप्राइज देखकर फूट-फूटकर रो पड़ी बहन

Brothers Gift House to Sister : पंजाब के लुधियाना में दो भाइयों ने अपनी इकलौती बहन को करीब 50 लाख रुपये का घर गिफ्ट कर दिया। सरप्राइज देखकर बहन भावुक हो गई और रो पड़ी।
Two brothers in Ludhiana gifted their sister a Rs 50 lakh house, and the emotional moment went viral online.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Brother Sister Love : भाई-बहन का रिश्ता हमेशा प्यार, भरोसे और अपनापन से भरा होता है। पंजाब के लुधियाना से सामने आई एक कहानी ने लोगों का दिल छू लिया है। यहां दो भाइयों ने अपनी इकलौती बहन को ऐसा सरप्राइज दिया कि वह खुद को संभाल नहीं पाई और भावुक होकर रोने लगी।

भाइयों ने अपनी बहन को करीब 50 लाख रुपये का शानदार घर गिफ्ट कर दिया। जैसे ही बहन को पता चला कि यह नया घर अब उसका है, उसकी आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भाइयों ने बहन को गिफ्ट किया 50 लाख का घर

जानकारी के मुताबिक, दोनों भाइयों ने अपनी बहन के लिए 175 गज का नया घर खरीदा था। उन्होंने पूरे सरप्राइज के साथ बहन को वहां बुलाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि ढोल-नगाड़ों और खुशियों के माहौल के बीच बहन को घर के बाहर लाया जाता है।

जैसे ही उसे बताया जाता है कि यह घर उसके नाम है, वह भावुक होकर रो पड़ती है। वहां मौजूद परिवार के बाकी लोग भी इस खास पल को देखकर खुश नजर आते हैं।

यह भाई-बहन के रिश्ते की सबसे खूबसूरत मिसाल

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे भाई-बहन के रिश्ते की सबसे खूबसूरत मिसाल बताया है। एक यूजर ने लिखा कि पैसा कमाने वाले बहुत होते हैं, लेकिन बहन के लिए इतना प्यार रखने वाले कम होते हैं।

दूसरे यूजर ने कहा कि यह सिर्फ घर नहीं, भाइयों का प्यार है। वहीं कई लोगों ने कहा कि रिश्तों की असली कीमत पैसे से नहीं, भावनाओं से तय होती है। यह वायरल वीडियो लोगों को परिवार और रिश्तों की अहमियत याद दिला रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com