वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

खिड़की पर चढ़ा कोबरा! किचन में झांकता दिखा सांप, रेस्क्यू वीडियो ने बढ़ाया लोगों का डर

Cobra Snake In Kitchen घर की किचन की खिड़की पर चढ़ा कोबरा अंदर झांकता नजर आया। डराने वाले इस नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Cobra Snake Rescue Video : सांप का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, और अगर वही सांप घर के अंदर घुस जाए तो डर कई गुना बढ़ जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कोबरा घर की किचन की खिड़की पर चढ़ा हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप खिड़की के शीशे से अंदर झांक रहा है, मानो किचन में क्या बन रहा है, यह देखने आया हो। इस नजारे ने घरवालों की हालत खराब कर दी और तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

किचन में निकला कोबरा

वीडियो में रेस्क्यूअर पहले किचन की खिड़की के पास खड़े होकर सांप को दिखाते हैं और मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि “साहब किचन चेक करने आए हैं।” इसके बाद कैमरा गैलरी की ओर घूमता है, जहां असली खतरा नजर आता है।

दीवार पर चढ़ा हुआ एक खूबसूरत लेकिन बेहद जहरीला कोबरा दिखाई देता है। रेस्क्यूअर बताते हैं कि यह कोबरा ज्यादा लंबा तो नहीं है, लेकिन फिर भी बेहद खतरनाक है। अगर समय रहते इसे पकड़ा न जाता, तो यह घर के अंदर किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रेस्क्यू के दौरान जैसे ही सांप की पूरी लंबाई सामने आती है, वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं और चीखने लगते हैं। हालांकि, रेस्क्यूअर पूरी सावधानी और शांति के साथ सांप को कंट्रोल करते हैं और उसे सुरक्षित तरीके से बैग में डाल देते हैं। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोग जहां एक तरफ डर जता रहे हैं, वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। किसी ने लिखा कि “सांप देखने आया है कि खाने में क्या बना है,” तो किसी ने मजाक में कहा, “आंटी पानी पिला दो, गला सूख गया है।” यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि सांपों को हल्के में लेना कितना खतरनाक हो सकता है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z