वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

समझदार बंदर ने पानी पीकर बंद किया नल, पानी बचाने का दिया बड़ा संदेश

Monkey Water Saving Video : एक वायरल वीडियो में बंदर नल खोलकर पानी पीने के बाद उसे बंद करता नजर आया, जिससे लोगों को पानी बचाने का अहम संदेश मिला।

हितेश तिवारी

Monkey Civic Sense Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिलचस्प और प्रेरणादायक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर अपनी समझदारी से लोगों का दिल जीत रहा है। आमतौर पर बंदरों को शरारती माना जाता है, लेकिन इस वीडियो में वह एक जिम्मेदार जीव की तरह व्यवहार करता दिख रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर प्यास लगने पर नल के पास जाता है, उसे खोलकर पानी पीता है और फिर खुद ही नल को बंद भी कर देता है। यह छोटा सा काम लोगों को बड़ा संदेश दे रहा है कि पानी की कीमत समझना कितना जरूरी है।

बंदर ने पानी पीकर किया नल बंद

आज के समय में जहां लोग अक्सर पानी की बर्बादी कर देते हैं, वहीं यह बंदर इंसानों को आईना दिखाता नजर आ रहा है। कई घरों में नल खुला रह जाता है या मोटर चलती रहती है, जिससे काफी पानी व्यर्थ बह जाता है।

खासकर गर्मियों के मौसम में पानी की अहमियत और बढ़ जाती है। ऐसे में यह वीडियो लोगों को याद दिलाता है कि पानी बचाना सिर्फ जरूरत ही नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है। बंदर का यह व्यवहार यह भी दिखाता है कि जानवर भी सीख सकते हैं और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं।

लोगों ने कहा- यह इंसानों के लिए सीख

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग बंदर की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे इंसानों के लिए सीख बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जब एक जानवर पानी बचा सकता है, तो इंसानों को तो जरूर ऐसा करना चाहिए।

वहीं कई लोगों ने इसे ‘सिविक सेंस’ का बेहतरीन उदाहरण बताया। यह वीडियो हमें सोचने पर मजबूर करता है कि यह दुनिया सिर्फ इंसानों की नहीं है, बल्कि हर जीव का इस पर बराबर हक है। ऐसे में हमें प्रकृति के संसाधनों का सही उपयोग करना चाहिए।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल