शुभमन गिल और हैरी ब्रूक (फोटो- सोशल मीडिया) 
वायरल

शुभमन गिल की बल्लेबाजी देख डरा अंग्रेज, बोला- 450 पर घोषित कर दो, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया में शुभमन गिल और हैरी ब्रूक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ब्रूक गिल से पारी घोषित करने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का ये वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने शेयर किया है।

संजय सिंह बिष्ट

भारतीय टीम एजेबस्टन टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है। मुकाबले में 4 दिन का खेल समाप्त हो चुका है और अभी तक इंडिया ने इंग्लिश टीम के खिलाफ भारी पड़ी है। पहली पारी में टीम इंडिया ने 180 रनों की बढ़त बनाई। जिसके बाद इंग्लैंड के जीत के लिए 608 रनों की जरूरत थी। चौथे दिन इंग्लैंड 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं।

भारत के लिए दोनों पारियों में शुभमन गिल ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। पहले पारी में कप्तान ने 269 रन बनाए। जबकि दूसरी पारी में 161 रन बनाकर आउट हुए। कुल मिलाकर एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाड़ी गिल को आउट करने के लिए बेताब दिखें। इसी कड़ी में कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रुक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ये बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान की है। जब गिल बल्लेबाजी कर रहे थे, उस वक्त ब्रुक थोड़ा परेशान दिखें। वीडियो में हैरी ब्रुक कप्तान से पारी घोषित करने की गुजारिश करते हुए दिखाई दिए।

गिस से हैरी ब्रुक ने क्या कहा?

शुभमन गिल और हैरी ब्रुक का ये वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने शेयर किया है। इस वीडियो में हैरी ब्रुक ने गिल का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में ब्रूक ने गिल से कहा कि "450 पर घोषित कर दो। कल बारिश हो रही है। आधा दिन, दोपहर में, बारिश हो रही है।"

इसके जवाब में शुभमन गिल ने कहा "हमारे लिए ये बैड लक है। ड्रॉ ले लो।" हालांकि इसके बाद गिल ने टीम इंडिया के 600 प्लस स्कोर के बाद पारी घोषित कर दी। अब इन दोनो का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पांचवे दिन इंग्लैंड के एजबेस्टन टेस्ट में जीत दर्ज करने के लिए 536 रन की जरूरत है। उसके पास अभी सात विकेट हैं। इस वक्त क्रीज पर ओली पोल और हैरी ब्रुक बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले जैक क्राउली, बेन डकेट और जो रूट पवेलियन जा चुके हैं। यदि टीम इंडिया इस मुकाबले को अपने नाम कर लेती है तो ये इतिहास में पहली बार होगा, जब एजबेस्टन के मैदान पर भारत ने मुकाबला जीता हो।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत