वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

साली ने खिलाया रसगुल्ला, जीजा ने दिखाई बिजली जैसी फुर्ती, वीडियो वायरल

Wedding Viral Video विदाई से पहले रसगुल्ला खिलाने के खेल में जीजा ने पलक झपकते ही बाजी पलट दी। शादी का यह फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

हितेश तिवारी

Indian Wedding Rituals : शादी के बाद विदाई से पहले सुबह के समय हिंदू धर्म में कई रस्में निभाई जाती हैं, जिनमें हंसी-मजाक और ठिठोली का खास स्थान होता है। खासकर उत्तर भारत में दुल्हन की विदाई से पहले दूल्हे की जमकर खुशामद की जाती है। कहीं खिचड़ी खिलाने की रस्म होती है तो कहीं तोहफे दिए जाते हैं।

कई जगहों पर दूल्हे के साथ मीठा खिलाने का मजेदार खेल भी खेला जाता है, जिसमें साली और जीजा के बीच नोक-झोंक देखने को मिलती है। ऐसा ही एक फनी पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ जमकर वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के माहौल में दूल्हा राजा अपने रिश्तेदारों और बुजुर्गों के साथ कुर्सी पर बैठे होते हैं। सामने टेबल पर तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान रखे होते हैं। इसी दौरान साली साहिबा चम्मच में गुलाब जामुन लेकर जीजा को खिलाने का खेल शुरू करती हैं।

साली का इरादा होता है कि वह जीजा को छेड़ते हुए मीठा खिलाएंगी, लेकिन जीजा भी कम तेज नहीं निकलते। जैसे ही चम्मच दूल्हे के पास आता है, वह बिजली की तेजी से झपट्टा मारते हैं और झट से गुलाब जामुन मुंह में डाल लेते हैं। यह सब इतना तेजी से होता है कि आसपास बैठे लोग भी एक पल के लिए चौंक जाते हैं।

यूजर्स ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

जीजा की इस फुर्ती को देखकर वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं और माहौल और भी मजेदार हो जाता है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने जमकर मजे लिए हैं। किसी ने लिखा, “बेइज्जत होने से बच गए भाई,” तो किसी ने कहा, “नाक रख ली जीजा जी।”

एक यूजर ने तो जीजा की तुलना धोनी की स्टंपिंग से कर दी। यह वीडियो X प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो शादी की रस्मों में छिपी मस्ती और साली-जीजा की नोक-झोंक को बेहद मजेदार तरीके से दिखाता है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे