सोशल मीडिया पर शेयर की गई फटे नोटों की तस्वीर। 
वायरल

चूहों ने कुतर डाले 10 हजार रुपये, क्या RBI बदलेगी कटे-फटे नोट? जानिए पूरे नियम

Torn Currency Exchange वायरल रेडिट पोस्ट में एक शख्स ने दावा किया कि उसके दोस्त के घर रखे 10 हजार रुपये चूहों ने कुतर डाले। अब सवाल उठ रहा है कि क्या RBI ऐसे कटे-फटे नोट बदलती है या नही।

हितेश तिवारी

Chewed Notes Viral Post : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा लेकिन गंभीर मामला चर्चा में है, जिसमें चूहों द्वारा कुतरे गए नोटों को लेकर लोग RBI के नियम जानना चाह रहे हैं। यह मामला रेडिट प्लेटफॉर्म से सामने आया, जहां एक यूजर ने बताया कि उसके दोस्त के घर में रखे 10 हजार रुपये चूहों ने कुतर डाले।

इनमें से सिर्फ 4,750 रुपये के नोट ही ऐसे बचे हैं जिन्हें पहचान में लाया जा सकता है, जबकि बाकी 5,250 रुपये पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। यूजर ने पोस्ट के जरिए जानना चाहा कि क्या ऐसे नोटों को RBI या बैंक बदल सकते हैं।

रेडिट पर शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

चुहों ने कुतर डाले 10 हजार रुपए कैश

इस पोस्ट के वायरल होते ही लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि क्या चूहों द्वारा कुतरे गए नोट भी कटे-फटे नोटों की श्रेणी में आते हैं। RBI के नियमों के अनुसार, चूहों द्वारा कुतरे गए नोट “Mutilated Notes” यानी क्षतिग्रस्त नोट माने जाते हैं।

ऐसे नोट सीधे RBI नहीं बल्कि बैंक शाखाओं के माध्यम से बदले जाते हैं। अगर नोट का कम से कम आधा हिस्सा मौजूद है और वह असली साबित होता है, तो बैंक उसकी स्थिति के आधार पर पूरा, आंशिक या कोई भुगतान न करने का फैसला ले सकता है।

यूजर्स ने सलाह दी कि बैंक जाकर नोट कैसे बदलवा सकते हैं

RBI के नियमों के मुताबिक, कटे-फटे नोट बदलवाने के लिए किसी तरह की FIR, शिकायत या अकाउंट होना जरूरी नहीं है। कोई भी व्यक्ति किसी भी बैंक शाखा में जाकर ऐसे नोट बदलवा सकता है। बैंक सिर्फ नोट की पहचान और उसकी हालत देखकर निर्णय लेता है, नुकसान किस वजह से हुआ है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सलाह दी है कि नोटों को जैसे हैं वैसे ही बैंक ले जाएं, उन्हें कागज पर चिपकाने या जोड़ने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे बैंक उन्हें स्वीकार करने से इनकार भी कर सकता है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे