वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

Rapido Ride के बाद ड्राइवर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, महिला ने शेयर किया अनुभव

Rapido Safety Issue : गाजियाबाद की महिला ने Rapido राइड के बाद ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज शेयर किए, कंपनी ने मांगी माफी साथ ही, ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया।

हितेश तिवारी

Rapido Driver Women Harassment : बाइक टैक्सी सेवाएं आज के समय में तेज और सस्ती यात्रा का आसान विकल्प बन चुकी हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक मामला महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

Rapido से जुड़ी एक घटना में गाजियाबाद की एक महिला ने दावा किया कि राइड पूरी होने के बाद ड्राइवर ने उन्हें व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे। महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि यह अनुभव उनके लिए काफी असहज और परेशान करने वाला रहा।

रेपिडो ड्राइवर ने भेजे महिला को आपत्तिजनक मैसेज

महिला के अनुसार, ड्राइवर ने अगले दिन मैसेज कर उनकी तारीफ की और फिर निजी सवाल पूछने शुरू कर दिए। उसने महिला की उम्र पूछी, शाम को मिलने का प्रस्ताव दिया और यहां तक पूछ लिया कि क्या वह अकेले रहती हैं।

महिला ने तुरंत ड्राइवर को ब्लॉक कर दिया और पूरा मामला इंस्टाग्राम पर साझा किया। यह वीडियो वायरल होने के बाद कई अन्य यूजर्स ने भी ऐसे ही अनुभव साझा किए, जिससे यह साफ होता है कि यह समस्या केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है।

कंपनी ने इस घटना के लिए माफी मांगी

मामला सामने आने के बाद Rapido की ओर से प्रतिक्रिया दी गई और कंपनी ने इस घटना के लिए माफी मांगी। साथ ही, ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि राइड बुक करते समय महिलाओं को अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखना चाहिए और किसी भी तरह की असुविधा होने पर तुरंत ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करनी चाहिए। यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि डिजिटल सुविधाओं के साथ महिला सुरक्षा के मुद्दों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट

समालखा के 79वें निरंकारी संत समागम: माता सुदीक्षा का संदेश लेकर लौटे नागपुर के श्रद्धालु

मैं CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे को हमेशा के लिए साथ ला सकता हूं, रामदास आठवले का बड़ा दावा

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज