शराब की दुकान में बंदरिया Source- Social Media
वायरल

शराब की दुकान में पहुंची बंदरिया, खुद खोली बोतल और शराब पीकर वहीं सो गई; रांची का VIDEO हो रहा वायरल

Monkey In Wine Shop: रांची के ओरमांझी में एक बंदरिया शराब की दुकान में घुस गई। उसने बोतलें खोलकर शराब पी, उत्पात मचाया और नशे में शराब की पेटियों पर सो गई। बाद में रेस्क्यू टीम ने उसे पकड़ा।

अर्पित शुक्ला

Monkey In Ranchi Wine Shop Viral Video: झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ओरमांझी इलाके में एक बंदरिया शराब की दुकान में घुस गई और वहां रखी शराब की बोतलें खोलकर पीने लगी। शराब पीने के बाद बंदरिया ने दुकान में जमकर उत्पात मचाया और नशा चढ़ने पर शराब की पेटियों के ऊपर ही सो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शराब की दुकान में घुसते ही मच गई अफरा-तफरी

घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी प्रखंड मुख्यालय के पास बांके बिहारी मार्केट के ब्लॉक चौक स्थित शराब की दुकान में अचानक एक बंदरिया घुस गई। दुकान में घुसते ही उसने शराब की कुछ बोतलें तोड़ दीं और फिर शराब पीने लगी।

बंदरिया को दुकान से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे एक सेल्समैन पर उसने हमला भी कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में सेल्समैन के हाथ-पैर में चोट आई, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

इसके बाद बंदरिया काफी देर तक दुकान के अंदर उछल-कूद करती रही। शराब पीने के बाद जब उस पर नशा चढ़ा तो वह शराब की पेटियों पर जाकर सो गई।

बंदरिया के नशे में होने से लोग रहे दूर

बंदरिया के इस व्यवहार को देखकर दुकान के कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग उससे दूरी बनाकर रहे। कुछ देर बाद जब नशा कम हुआ तो बंदरिया फिर सक्रिय हो गई और दुकान के अंदर इधर-उधर दौड़ने लगी। इससे इलाके में डर के साथ-साथ कौतूहल का माहौल भी बना रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बंदरिया गर्भवती भी बताई जा रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

सूचना मिलते ही जैविक उद्यान की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने काफी मशक्कत के बाद बंदरिया को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे भगवान बिरसा जैविक उद्यान के पशु चिकित्सालय ले जाया गया। बताया गया है कि बंदरिया गर्भवती है। पशु चिकित्सकों की जांच और निगरानी के बाद उसकी स्थिति सामान्य पाए जाने पर उसे जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका