Monkey Salon Massage Viral Video: दिनभर की भागदौड़ और थकान मिटाने के लिए लोग अक्सर सैलून जाकर मसाज करवाते हैं। लेकिन जरा सोचिए, अगर कोई बंदर भी सैलून की कुर्सी पर बैठकर आराम से बॉडी मसाज कराने लगे तो नजारा कैसा होगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। वीडियो में बंदर सैलून की कुर्सी पर इस अंदाज में बैठा नजर आ रहा है, जैसे वह कोई VIP ग्राहक हो।
वायरल वीडियो में एक बंदर अचानक नाई की दुकान में पहुंचता दिखाई देता है। इसके बाद वह बिना किसी झिझक के सीधे सैलून की कुर्सी पर जाकर बैठ जाता है। उसका अंदाज देखकर ऐसा लगता है जैसे वह काफी थका हुआ है और अब सिर्फ आराम करना चाहता है। बंदर के हाव-भाव भी काफी मजेदार हैं।
बंदर को कुर्सी पर बैठे देखकर नाई ने भी उसे भगाने के बजाय उसके साथ दोस्ताना व्यवहार किया। इसके बाद नाई बंदर की बॉडी मसाज करने लगता है। वीडियो में बंदर आंखें बंद किए आराम से मसाज का आनंद लेता नजर आ रहा है, जबकि नाई भी बड़े आराम से उसकी मालिश करता दिखाई देता है।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @divya177kumari नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘मोंकेश भाई मसाज का आनंद ले रहे हैं।’ वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मजे लिए। कई लोगों का सवाल था कि आखिर इस मसाज का बिल कौन चुकाएगा? कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि मोंकेश भाई ने बिना एक रुपया खर्च किए फुल-बॉडी मसाज का मजा ले लिया। वहीं, कुछ लोगों ने लिखा कि अगर नाई टिप का इंतजार कर रहा है तो शायद उसे बंदर के बटुए का इंतजार करना पड़ेगा।