Koppal Monkey Attack CCTV Video: कर्नाटक के कोप्पल जिले से एक बेहद ही चौंका देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक बंदर के धक्का देने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला शाम के वक्त अपने घर के आंगन में टहल रही थीं। तभी एक बंदर ने उन्हें धक्का दे दिया।
मृतक महिला की पहचान 91 वर्षीय नजमुन्निसा बेगम के रूप में हुई है। शनिवार शाम को यह घटना तब हुई जब वह अपने घर के बाहर खड़ी थीं। ये पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि बाहर से कुछ आवाज सुनकर नजमुन्निसा बाहर आती हैं, इतने में एक बंदर उन पर झपट जाता है। बंदर के धक्का देने पर वह फर्श पर गिर जाती हैं जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगती है। इसमें दिख रहा है कि शोर सुनकर घर के अंदर से एक और महिला बाहर आती है और बंदर दोबारा हमला करने के लिए आता है।
बंदर दूसरी बुजुर्ग महिला पर भी हमले का प्रयास करता है लेकिन तब तक आस-पास के लोग दौड़कर आ जाते हैं और बंदर वहां से भाग जाता है। बंदर के हमले में घायल हुई नजमुन्निसा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
किसी तरह परिजनों ने लंगूर को भगाया और मां को उठाकर अंदर ले गए। गिरने के कारण बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत शहर के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। लेकिन यहां उनकी मृत्यु हो गई।
इस घटना को लेकर बी.टी. पाटील नगर और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों में भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बंदरों और लंगूरों का उत्पात है। लेकिन प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा।
91 वर्षीय नजमुन्निसा बेगम कर्नाटक के प्रसिद्ध साहित्यकार एम.एस. सवदत्ती की पत्नी थीं। वह रोज की तरह अपने घर के आंगन में घूम रही थीं। तभी एक बंदर अचानक बाउंड्री फांदकर परिसर के अंदर आया। इससे पहले कि नजमुन्निसा कुछ समझ पातीं या खुद को संभाल पातीं, बंदर ने उन्हें जोरदार धक्का मारा।