वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

गमछा प्रैंक पड़ा भारी! वायरल होने के चक्कर में प्रैंक्स्टर को चाचा ने जड़ दिए ताबड़तोड़ थप्पड़

Gamcha Prank Viral Video बिहार के प्रैंक्स्टर साहुल का गमछा प्रैंक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, लेकिन इस बार वजह हंसी नहीं बल्कि चाचा के ताबड़तोड़ थप्पड़ बने।

हितेश तिवारी

Prank Gone Wrong : सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग प्रैंक के नाम पर हदें पार करते जा रहे हैं। बिहार से ताल्लुक रखने वाला इंस्टाग्राम प्रैंक्स्टर साहुल भी इसी ट्रेंड का हिस्सा है, जो आए दिन मजेदार प्रैंक वीडियो पोस्ट करता रहता है। लेकिन इस बार उसका एक प्रैंक उसे खुद पर भारी पड़ गया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि साहुल गले में गमछा डालकर उसे बार-बार घुमाता है और जानबूझकर एक बुजुर्ग चाचा के पास जाकर खड़ा हो जाता है। गमछा घूमते हुए बार-बार चाचा के चेहरे पर लगने लगता है। शुरुआत में चाचा इसे नजरअंदाज करते हैं, लेकिन जब हरकत बार-बार दोहराई जाती है तो उनका सब्र जवाब दे देता है।

चाचा के साथ प्रैंक करना पड़ा भारी

वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही गमछा दोबारा चाचा के मुंह पर पड़ता है, वह आपा खो बैठते हैं और प्रैंक्स्टर को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ देते हैं। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

इस प्रैंक वीडियो को 18 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर @sahul_prank02 अकाउंट से पोस्ट किया गया था। महज एक दिन में इस वीडियो को 1 करोड़ 76 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 3.5 लाख से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर हजारों कमेंट्स भी आ चुके हैं।

यूजर्स ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

कमेंट सेक्शन में ज्यादातर यूजर्स चाचा के रिएक्शन से काफी “संतुष्ट” नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि प्रैंक के नाम पर परेशान करना गलत है और यह सबक जरूरी था। एक यूजर ने लिखा, “आज कुछ मजा आया,” तो दूसरे ने कहा, “बन गई वीडियो?” कुछ यूजर्स ने चाचा की सहनशीलता की तारीफ की और कहा कि उन्होंने काफी देर तक बर्दाश्त किया।

यह वीडियो एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि क्या वायरल होने के लिए किसी की निजी सीमा तोड़ना सही है? इंटरनेट पर हंसी के नाम पर की गई ऐसी हरकतें कब गंभीर नतीजे ला सकती हैं, यह वीडियो उसकी साफ मिसाल है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z