वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

“पढ़ने जाओगे?” पुलिसवाले की एक बात पर रोने लगा बच्चा, प्यारी बातचीत ने जीता लोगों का दिल

Policeman Child Viral Video : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पुलिसवाले और एक छोटे बच्चे की मासूम बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और सोच में भी पड़ गए हैं।

हितेश तिवारी

School Funny Video : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी और एक छोटे बच्चे के बीच बातचीत दिखाई गई है।

बताया जा रहा है कि बच्चा उस दिन स्कूल नहीं गया था और जैसे ही उसने पुलिसवाले को देखा, वह डर के मारे रोने लगा। पुलिसकर्मी बच्चे को डांटने या डराने की बजाय उससे बेहद शांत और प्यार भरे अंदाज में बात करता नजर आता है। यही वजह है कि यह वीडियो देखते ही देखते लोगों का ध्यान खींचने लगा और वायरल हो गया।

बच्चे को पुलिसवाले ने मजाकिया अंदाज में डराया

वीडियो में पुलिसवाला बच्चे से प्यार से पूछता है, “पढ़ने जाओगे?” डर और आंसुओं के बीच बच्चा हाथ जोड़कर जवाब देता है, “हां… जाऊंगा।” इसके बाद पुलिसकर्मी फिर सवाल करता है, “नहा-धोकर तैयार होकर पढ़ने जाओगे?” बच्चा तुरंत हामी भर देता है।

माहौल हल्का रखने के लिए पुलिसवाला मजाकिया लहजे में कह देता है, “अगर पढ़ने नहीं गए तो बांधकर ले जाएंगे।” यह सुनते ही बच्चा और ज्यादा घबरा जाता है और जल्दी से बोलता है, “जाऊंगा पढ़ने!” यही मासूम डर और जवाब लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

अब बच्चा रोज स्कूल जाएगा

वीडियो में मौजूद एक महिला पुलिसवाले को बताती है कि बच्चा गाली भी देता है और मोबाइल भी बहुत देखता है। इस पर पुलिसवाला बच्चे से पूछता है, “तुम गाली देते हो?” बच्चा रोते हुए कहता है, “अब नहीं दूंगा।” मोबाइल के सवाल पर भी बच्चा वादा करता है कि वह अब मोबाइल नहीं देखेगा। पुलिसवाला मुस्कराते हुए उसकी बात मान लेता है।

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे पुलिस और बच्चे के बीच प्यारा पल बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि इस तरह का डर बच्चों पर गलत असर डाल सकता है। वहीं कई यूजर्स मजाकिया कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि अब बच्चा रोज स्कूल जाएगा। कुल मिलाकर यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा और बहस दोनों का विषय बना हुआ है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन