कैप्सिकम में पेप्सी डालने का मजाक पड़ा भारी! दीदी ने उठाया सिकल, जान बचाकर भागा भाई

Funny Viral Video : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कैप्सिकम और पेप्सी को लेकर किया गया मजाक देखते ही देखते हंगामे में बदल जाता है।
A joke about adding Pepsi to capsicum turns dramatic as an angry sister chases her brother with a sickle in a viral video.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sister Brother Fight Video : सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। वीडियो की शुरुआत एक आम घरेलू सीन से होती है, जहां एक आदमी अपने घर में प्रवेश करता है और सीधे रसोईघर की ओर जाता है।

किचन में उसकी पत्नी और बहन मौजूद होती हैं। इसी दौरान वह मजाकिया अंदाज में कैमरे के सामने बताता है कि उसकी दीदी कैप्सिकम बना रही हैं। माहौल बिल्कुल सामान्य और हल्का-फुल्का होता है, लेकिन आगे जो होता है, उसने इस वीडियो को वायरल कंटेंट बना दिया।

कैप्सिकम में पेप्सी डालकर बनाई ‘पेप्सीकम’

वीडियो में वह शख्स हंसते हुए कहता है कि अगर कैप्सिकम में थोड़ी सी पेप्सी डाल दी जाए तो यह ‘पेप्सीकम’ बन जाएगा। यह छोटा सा मजाक सुनकर पहले तो सब सामान्य लगता है, लेकिन तभी वह चुटकी लेते हुए दोबारा कह देता है, “देखो दीदी, बन गया न ये पेप्सीकम!” बस यहीं से कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आ जाता है।

मजाक को हल्के में लेने की बजाय दीदी को गुस्सा आ जाता है और वह पास रखा सिकल (हंसिया) उठाकर भाई के पीछे दौड़ पड़ती है। डर के मारे भाई घर से बाहर भागता है और किसी कोने में छिपकर अपनी जान बचाता है। कुछ देर पीछा करने के बाद दीदी वापस घर लौट जाती हैं और भाई की जान जैसे मौत को छूकर बच जाती है।

कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़

इस नजारे ने सोशल मीडिया यूजर्स को जमकर एंटरटेन किया है। वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “शिमला मिर्च ने भाई-बहन में युद्ध करवा दिया।” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “ये वीडियो बिल्कुल भी स्क्रिप्टेड नहीं लग रहा।”

कई यूजर्स इसे देसी घरों का रियल सीन बता रहे हैं, तो कुछ इसे भाई-बहन की नोकझोंक का परफेक्ट उदाहरण कह रहे हैं। कुल मिलाकर, कैप्सिकम और पेप्सी का यह मजाक सोशल मीडिया पर लोगों के लिए फुल एंटरटेनमेंट बन गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com