बीच सड़क चोटी पकड़कर भिड़ीं लड़कियां, करनाल का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- एंटरटेनमेंट फुल ऑन

Girls Fight Viral Video : हरियाणा के करनाल में बीच सड़क लड़कियों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चोटी पकड़कर हुई इस हाथापाई पर लोग हैरान भी हैं और मजे भी ले रहे हैं।
A video of girls fighting on a public road in Karnal has gone viral on social media, sparking shock and entertainment.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

 ITI Students Fight : सोशल मीडिया पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हरियाणा के करनाल से सामने आया यह वीडियो लोगों का खास ध्यान खींच रहा है। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां बीच सड़क पर एक-दूसरे की चोटी पकड़कर जमकर लड़ रही हैं।

कभी एक लड़की दूसरी पर भारी पड़ती दिखती है तो कभी दूसरी पलटवार करती नजर आती है। सड़क पर हो रही इस लड़ाई को देखकर राहगीर भी हैरान रह जाते हैं और कुछ लोग तो गाड़ियां रोककर तमाशा देखने लगते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना करनाल की है और वीडियो में दिख रही लड़कियां आईटीआई की छात्राएं हैं। लड़ाई के चलते सड़क पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति भी बन गई। वीडियो में साफ नजर आता है कि लोग लड़ाई रोकने के बजाय मोबाइल निकालकर वीडियो बनाते दिख रहे हैं।

कुछ सेकंड की यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर तेजी से शेयर हो रही है और अलग-अलग अकाउंट्स से इसे पोस्ट किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मर्द का चक्कर बाबू भैया, मर्द का चक्कर

वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, “मर्द का चक्कर बाबू भैया, मर्द का चक्कर,” तो किसी ने तंज कसते हुए कहा, “बोर हो रहे थे, एंटरटेनमेंट हो गया।” कुछ यूजर्स ने मजाक में इसे कुश्ती की प्रैक्टिस बताया, तो किसी ने लिखा कि “म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के।”

वहीं, कुछ लोगों ने चिंता भी जताई और कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए अच्छा संदेश नहीं देतीं। कुल मिलाकर, यह वीडियो किसी के लिए मनोरंजन बन गया है तो किसी के लिए सोचने का विषय, और यही वजह है कि यह सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com