- Hindi News »
- Viral »
- Bride Catches Rasgulla Wedding Viral Video Cricket Style Catch
शादी में दुल्हन ने हवा में लपका रसगुल्ला, धोनी के कैच से तुलना, वीडियो हुआ वायरल
Bride Rasgulla Catch : शादी के दौरान रसगुल्ला हाथ से फिसल गया, लेकिन दुल्हन ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाते हुए हवा में कैच कर लिया। कुछ सेकंड का यह मोमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Wedding Viral Video : शादी की रस्मों के दौरान मिठाई खाने का अपना ही मजा होता है और अक्सर दूल्हा-दुल्हन को खास तौर पर मिठाई खिलाई जाती है। लेकिन इन्हीं रस्मों के बीच एक ऐसा पल कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे को रसगुल्ला खिलाने के दौरान मिठाई अचानक हाथ से फिसल जाती है।
आमतौर पर ऐसी स्थिति में रसगुल्ला जमीन पर गिर जाता, लेकिन इससे पहले ही दुल्हन ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए उसे हवा में ही कैच कर लिया। यह पूरा मोमेंट महज कुछ सेकंड का है, लेकिन इसी ने वीडियो को खास बना दिया।
दुल्हन ने किया रसगुल्ला कैच, वीडियो हुआ वायरल
दुल्हन के इस शानदार कैच को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इसे क्रिकेट से जोड़ रहे हैं। कई लोग दुल्हन के रिफ्लेक्स की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि जैसे धोनी विकेट के पीछे बिजली की तेजी से कैच पकड़ते हैं, वैसे ही दुल्हन ने रसगुल्ले को लपक लिया।
वीडियो में मौजूद मेहमान भी इस नजारे को देखकर हैरान रह जाते हैं और हंसी-मजाक का माहौल बन जाता है। शादी के ऐसे हल्के-फुल्के पल अक्सर यादगार बन जाते हैं और यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चंद सेकंड ने बचाई जान! लॉन्ड्रोमैट में ब्लास्ट से पहले बाहर निकले शख्स का वीडियो वायरल
ट्रेन पर चढ़कर स्टंट करना बना जानलेवा: मालगाड़ी पर चढ़े युवक की हाई वोल्टेज करंट से हुई मौत
‘CEO जैसा एटीट्यूड चाहिए’: HR की बात पर भड़के लोग, वर्क-लाइफ बैलेंस पर छिड़ी बहस
Rapido ड्राइवर को मिला ‘क्यूट पार्सल’, कुत्ते की डिलीवरी का वीडियो वायरल
ये खबर भी पढ़ें : खुली आंखों से देखी मौत: क्रॉसिंग से गुजर रहा था ट्रक…तभी ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर, सामने आया भयावह VIDEO
लोगों ने दुल्हन के फोकस की तारीफ की
यह वीडियो भले ही छोटा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लाखों बार देखा और शेयर किया जा चुका है। कमेंट सेक्शन में लोग दुल्हन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि दुल्हन को रसगुल्ला ही चाहिए था, इसलिए फोकस इतना जबरदस्त था।
वहीं दूसरे ने दुल्हन को “फास्ट एंड फ्यूरियस” कह दिया। कुछ यूजर्स ने लिखा कि ऐसी दुल्हन हो तो शादी में मिठाई कभी जमीन पर न गिरे। कुल मिलाकर यह वीडियो शादी के खुशनुमा माहौल में एक मजेदार और यादगार पल बनकर सामने आया है, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है।
Bride catches rasgulla wedding viral video cricket style catch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
Apr 24, 2026 | 10:00 PMMock Drill: पंजाब-राजस्थान में हाई-अलर्ट! कलेक्ट्रेट में 5 बम धमाके और ब्लैकआउट, प्रशासन ने ऐसे किया मुकाबला
Apr 24, 2026 | 09:59 PMपटना में 90 लाख का ‘नशीला’ जखीरा बरामद, कफ सिरप की 28 हजार बोतलों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार; पुलिस का एक्शन जारी
Apr 24, 2026 | 09:56 PM9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों की क्या होती हैं खूबियां? जानिए कमियां और उन्हें दूर करने के उपाय भी!
Apr 24, 2026 | 09:55 PMPM किसान योजना: क्या महिला किसानों को मिलता है लाभ? जानें नियम, दस्तावेज और 23वीं किस्त अपडेट
Apr 24, 2026 | 09:52 PMमणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग: उखरुल में नागा और कुकी गुटों के बीच खूनी जंग, 3 की मौत; कई घरों को फूंका
Apr 24, 2026 | 09:48 PMबांग्लादेश में बड़ा आतंकी प्लान फेल, संसद भवन और सेना मुख्यालय समेत कई ठिकाने थे निशाने पर; हाई अलर्ट जारी
Apr 24, 2026 | 09:42 PMवीडियो गैलरी

UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM














