वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पेट्रोल भरवाते समय 110-210 का खेल छोड़िए, पंप कर्मचारी ने बताए सही तेल के 2 असली तरीके; वीडियो वायरल

Petrol Diesel Filling Trick पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बताया तेल भरवाने का असली तरीका, 110-210 रुपये वाले भ्रम पर किया खुलासा।

हितेश तिवारी

Petrol Pump Tips : पेट्रोल और डीजल भरवाते समय लोगों के मन में अक्सर यह डर रहता है कि कहीं कम तेल तो नहीं डाला जा रहा। जिन घरों में एक से ज्यादा बाइक या कार होती है, वहां पेट्रोल पंप को लेकर खास चर्चा होती रहती है। लोग एक-दूसरे को सलाह देते हैं कि फलां पंप से ही तेल भरवाना, वहां सही मिलता है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पेट्रोल पंप कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पेट्रोल-डीजल भरवाने के सही और भरोसेमंद तरीके बता रहा है। वीडियो में कर्मचारी उन लोगों की गलतफहमी भी दूर करता है, जो 110, 210 या 310 रुपये का पेट्रोल भरवाकर खुद को चालाक समझते हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप कर्मचारी साफ-साफ कहता है कि खास रकम में तेल भरवाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। असली ध्यान देने वाली दो चीजें कुछ और हैं। पहली चीज है फ्यूल की डेंसिटी यानी घनत्व।

कर्मचारी बताता है कि पेट्रोल की डेंसिटी 720 से 775 के बीच होनी चाहिए, जबकि डीजल की डेंसिटी 820 से 860 के बीच सही मानी जाती है। डेंसिटी से यह पता चलता है कि तेल कितना शुद्ध है और उसमें मिलावट तो नहीं की गई। अगर डेंसिटी इस तय सीमा में है, तभी पेट्रोल या डीजल भरवाना चाहिए।

यूजर्स ने सलाह को बताया बेहद उपयोगी

दूसरी अहम बात मशीन के मीटर से जुड़ी है। कर्मचारी बताता है कि तेल भरवाते समय हर कोई मीटर को 0 से शुरू होते हुए देखता है, लेकिन असली ध्यान अगली डिजिट पर देना चाहिए। 0 के बाद मीटर 5 से बढ़ना चाहिए। अगर मीटर 0 से सीधे 10, 12 या 15 पर चला जाए, तो शक करने की जरूरत है।

ऐसा मशीन में छेड़छाड़ का संकेत हो सकता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @babamunganathfillingstation ने शेयर किया है, जिसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है। यूजर्स इस सलाह को बेहद उपयोगी बता रहे हैं और कई लोग कह रहे हैं कि अब वे लीटर में ही पेट्रोल भरवाएंगे।

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया