पंचकूला के स्कूल में KG की बच्ची पर हमला  सोर्स-सोशल मीडिया
वायरल

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने पर भी नहीं रुका हमला, VIDEO

Panchkula School Incident: पंचकूला के एक स्कूल में KG की बच्ची पर तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा हमले का वीडियो वायरल है। गंभीर रूप से घायल बच्ची PGI चंडीगढ़ में भर्ती है।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • पंचकूला के स्कूल में KG की बच्ची पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  • तीसरी कक्षा के छात्र पर पत्थर और गमले से हमला करने का आरोप।

  • गंभीर रूप से घायल बच्ची को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया।

Panchkula School Viral Video: हरियाणा के पंचकूला के एक स्कूल से सामने आए वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। वायरल वीडियो में एक छोटी बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला चर्चा में है। आरोप है कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने KG की बच्ची को पत्थरों और गमले से बुरी तरह पीटा।

बच्ची के बेहोश होने के बाद भी उस पर हमला किए जाने और उसे घसीटने का आरोप है। घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

पंचकूला के एक स्कूल में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद लोग स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि तीसरी कक्षा का छात्र KG में पढ़ने वाली बच्ची को स्कूल की पहली मंजिल पर ले गया था। आरोप है कि इसके बाद उसने पत्थरों से हमला किया और गमले से भी बच्ची को चोट पहुंचाई।

बेहोश होने के बाद भी हमला करने का आरोप

परिजनों के मुताबिक, बच्ची को काफी देर तक घसीटा गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। इसके बाद उसे सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

आरोपी छात्र ही परिजनों को बच्ची के पास लेकर पहुंचा

बच्ची के चाचा फाजिल ने बताया कि परिवार के लोग जब बच्ची को तलाशते हुए स्कूल पहुंचे तो तीसरी कक्षा का वही छात्र उन्हें उसके पास लेकर गया, जिस पर हमले का आरोप है। परिजनों का दावा है कि छात्र बच्ची को उसके पिता के बुलाने का बहाना बनाकर पहली मंजिल पर ले गया था।

स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वहीं घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि स्कूल में लगे CCTV कैमरों की निगरानी प्रिंसिपल के कार्यालय से होती है, तो इतनी गंभीर घटना समय रहते किसी की नजर में क्यों नहीं आई? परिजनों ने सवाल किया कि स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी घटना के दौरान कहां थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की जानकारी मिलने के बाद सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे। पुलिस स्कूल प्रबंधन से घटना की जानकारी जुटा रही है। आरोपी छात्र के माता-पिता से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल बच्ची का PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है और घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित; भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

दिवाली के पीक सीजन में व्यापारियों का फूटा गुस्सा; अब दिल्ली चलो मार्च में जुटेंगे अखिलेश और ममता भी

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर सस्पेंस, CTI ने अखिलेश-ममता-उद्धव समेत नेताओं से की तारीख बदलने की मांग

सरदार पटेल ने 1,218 दिन में कैसे किया असंभव काम? राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले अमित शाह, दिलाई शपथ

151वीं जयंती पर देखिए सरदार वल्लभभाई पटेल की ऐतिहासिक तस्वीरें और उनसे जुड़ी कहानियां