करवा चौथ पर पत्नी का खुला राज! प्रेमी के कमरे में पहुंचा पति, जेठानी-देवरानी की मारपीट का VIDEO वायरल

Mathura Karwa Chauth Viral News: मथुरा में करवा चौथ की रात पत्नी को कथित प्रेमी के कमरे में देखकर पति परिवार की महिलाओं के साथ पहुंच गया। इसके बाद जेठानी-देवरानी में जमकर मारपीट हुई।
Mathura Karwa Chauth Viral News
करवा चौथ की रात प्रेमी के कमरे में मिली पत्नीसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मथुरा में करवा चौथ की रात पति ने पत्नी को कथित प्रेमी के कमरे में देखा।

  • मौके पर पहुंची पति की भाभी और पत्नी के बीच मारपीट हुई।

  • पुलिस दोनों को थाने ले गई, जबकि कथित प्रेमी मौके से चला गया।

Karwa Chauth Par Patni Premi Ke Sath Pakdi Gayi: मथुरा में करवा चौथ की रात एक पारिवारिक विवाद ने उस समय हंगामे का रूप ले लिया, जब एक पति अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के किराए के कमरे में देखने पहुंच गया। पति अकेला नहीं था, उसके साथ परिवार की कुछ महिलाएं भी थीं।

मौके पर पत्नी और पति की भाभी के बीच पहले तीखी बहस हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे और लात-घूंसे चलाए। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। इस दौरान कथित प्रेमी वहां से निकल गया।

15 साल पहले हुई थी शादी, चार बच्चे भी हैं

दसअसल यह मामला मथुरा के छटीकरा इलाके का है। यहां रहने वाले सोनू की शादी करीब 15 साल पहले धौलपुर की अंजू से हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं। सोनू का आरोप है कि अंजू का धौलपुर निवासी संजय उर्फ गीतम से संबंध है।

बताया गया है कि संजय मथुरा की एक कंबल कंपनी में काम करता है, और वसंत विहार कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता है।

Mathura Karwa Chauth Viral News
मुझसे ज्यादा कमाती है Thar दिला दो... लुधियाना में SUV के लिए पति बना हैवान, बीच सड़क में पत्नी को पीटा- VIDEO

कैमरे से मिली पत्नी के पहुंचने की जानकारी

सोनू के मुताबिक, उसे करवा चौथ की रात शाम करीब सात बजे पता चला कि अंजू वसंत विहार कॉलोनी में संजय के कमरे पर गई है। उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और परिवार की महिलाओं को साथ लेकर वहां पहुंच गया।

सोनू का कहना है कि घर में लगे कैमरे में अंजू के जाने की तस्वीरें रिकॉर्ड हुई थीं। इसी से उसे उसके वहां पहुंचने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचते ही परिवार के लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया।

भाभी से बहस के बाद शुरू हुई मारपीट

कमरे पर पहुंचने के बाद अंजू और सोनू की भाभी के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे और जमीन पर गिराकर मारपीट की। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अलग करने की कोशिश की।

इसी बीच मथुरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को अलग कराया। पुलिस अंजू को भीड़ से निकालकर दूसरे कमरे में ले गई। हंगामे के दौरान संजय वहां से फरार हो गया।

संपत्ति में हिस्सा मांगने का भी आरोप

सोनू ने आरोप लगाया कि अंजू चारों बच्चों को घर पर छोड़कर संजय के साथ रह रही है। उसने यह भी दावा किया कि इससे पहले भी दोनों को साथ पकड़ा गया था। सोनू के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा है और अंजू उससे संपत्ति में आधा हिस्सा मांग रही है।

Mathura Karwa Chauth Viral News
सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया

हाईवे थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि पति-पत्नी दोनों को थाने लाया गया है। संजय नाम का युवक मौके से चला गया था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।