अलीगढ़ के खैर में दबंगई! रोडवेज बस के सामने स्कूटर लगाकर रोका रास्ता, चालक और परिचालक को पीटा; वीडियो वायरल

Khair Aligarh Viral Video: अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र में स्कूटर लगाकर रोडवेज बस रोकने और चालक-परिचालक से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
Aligarh News: Roadways Bus Driver and Conductor Assaulted in Khair, Video Goes Viral
वीडियो वायरल(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • स्कूटर सामने लगाकर दबंगों ने रोकी रोडवेज बस

  • चालक-परिचालक को नीचे उतारकर पीटा; वीडियो वायरल

  • अलीगढ़ के खैर कस्बे की घटना

  • वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी

Aligarh Roadways Bus Driver Assault: अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के कस्बे में दबंगई का एक मामला सामने आया है। यहां एक दबंग ने सड़क पर रोडवेज बस के सामने अपना स्कूटर लगाकर बस को रोक लिया। इसके बाद बस चालक और परिचालक को नीचे उतारकर उनके साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि रोडवेज बस अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने बस के सामने स्कूटर लगा दिया और उसे रोक लिया। इसके बाद चालक और परिचालक को बस से नीचे उतारा गया। देखते ही देखते उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Aligarh News: Roadways Bus Driver and Conductor Assaulted in Khair, Video Goes Viral
चूहे को रस्सी से बांधकर लगाई आग; बेजुबान के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, झांसी पुलिस ने 4 लोगों पर दर्ज की FIR

चालक और परिचालक के साथ सरेराह मारपीट

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दबंग ने चालक के साथ कैसे मारपीट की। मौके पर भारी भीड़ भी दिखाई, कुछ लोगों ने बीच-बचाव का भी प्रयास किया। रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ सरेराह हुई मारपीट की घटना ने सार्वजनिक परिवहन से जुड़े कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, मारपीट के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Aligarh News: Roadways Bus Driver and Conductor Assaulted in Khair, Video Goes Viral
बुलडोजर के साथ पहुंची आगरा नगर निगम की टास्क फोर्स, व्यापारियों से भिड़ंत; वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल

पुलिस ने लिया संज्ञान

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अलीगढ़ पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। साथ ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने एक बार फिर सड़क पर दबंगई और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।