नॉर्थन लाइट्स वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

VIRAL VIDEO : NASA के अंतरिक्ष यात्री ने शेयर किया धरती के ऊपर नॉर्दर्न लाइट्स का खूबसूरत वीडियो

NASA के अंतरिक्ष यात्री जॉनी किम ने ISS से शानदार नॉर्दर्न लाइट्स का वीडियो शेयर किया, जिसमें उत्तरी अमेरिका के ऊपर हरी रोशनी लहराते हुए दिखती है। वीडियो में कैलगरी क्षेत्र में लगी आग भी नजर आती है।

हितेश तिवारी

NASA Northern Light Video : NASA के एक अंतरिक्ष यात्री ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से बनाया गया एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें उत्तरी अमेरिका के ऊपर नॉर्दर्न लाइट्स खूबसूरत नजारा दिख रहा है।

यह वीडियो अंतरिक्ष यात्री जॉनी किम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। इसके कैप्शन में लिखा है- “नॉर्थ अमेरिका पर नॉर्दर्न लाइट्स , कैलगरी क्षेत्र में आग भी दिख रही है। 8 सितंबर 2025 का यह वीडियो स्पेस स्टेशन की खिड़की से रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें सबसे पहले धरती की घुमावदार लाइन काले अंतरिक्ष के बीच चमकती दिख रही है।

स्पेस स्टेशन से रिकॉर्ड किया गया वीडियो

वीडियो की शुरुआत में धरती पर फैले बादलों की मोटी परत नजर आती है, जो हवा की दिशा के साथ घूमती हुई दिखती है। कुछ ही सेकंड बाद कैमरा ऑरोरा की हल्की रोशनी को कैप्चर करता है, जो धीरे-धीरे तेज होती जाती है।

ये नॉर्दर्न लाइट्स हरे रंग की चमकदार पट्टियों के रूप में पृथ्वी के किनारों पर फैली दिखती है। जैसे-जैसे स्पेस स्टेश आगे बढ़ता है, ऑरोरा की रोशनी ऊपर की ओर लहरों की तरह उठती है।

अंतरिक्ष से देखी गई जंगल में लगी आग

अंतरिक्ष यात्री जॉनी किम ने बताया कि वीडियो में नीचे दिखाई देने वाली हल्की नारंगी चमक वास्तव में कैलगरी क्षेत्र में लगी जंगल की आग है। यह दृश्य इसलिए भी खास है क्योंकि यह एक ही फ्रेम में पृथ्वी की प्राकृतिक हलचल, बादलों की गति और अंतरिक्ष से दिखने वाली नॉर्दर्न लाइट्स—तीनों को दिखाता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोग कमेंट्स में अपनी उत्सुकता और खुशी व्यक्त करने लगे। कई यूजर्स ने लिखा कि धरती को इस एंगल से देखना एक अनोखा अनुभव है, जिसे केवल अंतरिक्ष यात्री ही महसूस कर सकते हैं।

कैसे बनती हैं नॉर्दर्न लाइट्स

नॉर्दर्न लाइट्स या ऑरोरा बोरेलिस तब बनती हैं जब सूर्य की किरण पृथ्वी के ऊपरी वातावरण में मौजूद हवाओं से टकराती हैं। इससे ऊर्जा निकलती है, जो रोशनी के रूप में दिखाई देती है। आमतौर पर इन लाइट्स का रंग हरा होता है, लेकिन कई बार यह लाल, बैंगनी या नीले रंग में भी दिखती हैं।

स्पेस स्टेशन से बनाया गया यह वीडियो न सिर्फ प्रकृति की सुंदरता को दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि हमारी धरती कितनी अद्भुत है, चाहे वह ऊपर से दिखने वाला प्रकाश का खेल हो या नीचे की प्राकृतिक हलचल।

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन