Chhath Puja 2026: छठ के समापन पर PM नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, छठी मैया से की ये खास प्रार्थना

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व के समापन पर PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों और व्रतियों को शुभकामनाएं दीं। जानें छठी मैया से प्रार्थना करते हुए उन्होंने क्या संदेश दिया।
pm narendra modi wishes on chhath puja 2026
छठ पर बोले पीएम नरेंद्र मोदीसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पीएम मोदी ने देशवासियों को 'मेरे परिवार के सदस्य' संबोधित करते हुए छठी मैया से मांगा आशीर्वाद।

  • कठिन व्रत रखने वाले सभी श्रद्धालुओं की आस्था और समर्पण को किया नमन।

  • देश भर में उल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ लोक-आस्था का महापर्व छठ।

PM Narendra Modi Chhath Puja Wishes: छठ महापर्व के चौथे और आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही अनुष्ठान संपन्न हो गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी व्रतियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ के आखिरी दिन सभी व्रतियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही, महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज संपन्न हुआ। प्रकृति को समर्पित इस पावन पर्व में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। मैं छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि वे व्रत रखने वाले सभी श्रद्धालुओं और देश भर में मौजूद मेरे परिवार के सदस्यों पर अपनी कृपा बनाए रखें।"

खबर अपडेट की जा रही है..