वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

'जिम नहीं, मजदूरी करो!' साइकिल चला रहे शख्स की दमदार बॉडी देख लोग रह गए दंग, VIDEO वायरल

Gym vs Labour : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साइकिल चला रहे एक शख्स की दमदार बॉडी लोगों का ध्यान खींच रही है। वीडियो के साथ 'जिम नहीं, मजदूरी करो' वाला कैप्शन भी खूब चर्चा में है।

हितेश तिवारी

Muscular Man Cycle Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फिटनेस को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक शख्स आराम से साइकिल चलाते हुए नजर आता है, लेकिन लोगों की नजर उसकी साइकिल से ज्यादा उसकी शानदार बॉडी पर टिक जाती है।

बिना किसी खास कोशिश के उसके मजबूत बाइसेप्स साफ दिखाई देते हैं। कुछ पल बाद वह अपने हाथों की मसल्स फ्लेक्स भी करता है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह जाते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

मजदूर की बॉडी देख दंग रह गए लोग

वीडियो को देखने के बाद कई लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि मजबूत शरीर बनाने के लिए सिर्फ जिम ही जरूरी नहीं है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति जिम में वर्कआउट करता है या फिर किसी ऐसे काम से जुड़ा है, जहां रोजाना की मेहनत के कारण उसकी फिटनेस बनी है।

वायरल वीडियो में इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए यह दावा नहीं किया जा सकता कि उसकी बॉडी केवल मजदूरी या किसी विशेष काम की वजह से बनी है। बावजूद इसके, वीडियो ने फिटनेस और मेहनत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जरूर शुरू कर दी है।

कुछ नहीं रखा जिम में, मजदूरी कर दोस्तों

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @vivekguptaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा गया, "कुछ नहीं रखा जिम में, मजदूरी कर दोस्तों।" खबर लिखे जाने तक वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "अब समझ आया मैं क्यों मजदूरी की सलाह देता हूं।" दूसरे ने लिखा, "खाने के लिए पैसे न हों तो शरीर खुद ही लीन हो जाता है।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए कहा, "कॉरपोरेट मजदूरी से फुर्सत मिले तब तो।" हालांकि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान और वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल

बंगाल की BJP विधायक रेखा पात्रा की हालत गंभीर, अस्पताल में वेंटिलेटर पर; शरीर में मिला कीटनाशक का जहर

26/11 की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की साजिश, लतीफ भट की मौत का बदला लेने की धमकी; हाई अलर्ट पर पुलिस