वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

मुंबई मेट्रो स्टेशन पर बिल्ली बनी 'चीफ फेलाइन ऑफिसर', रोज करती है यात्रियों की निगरानी, मिला मजेदार पद

Mumbai Metro Ginger Cat : मुंबई के गुंडावली मेट्रो स्टेशन पर नियमित रूप से नजर आने वाली जिंजर बिल्ली को यात्रियों की निगरानी करने के लिए मजाकिया अंदाज में 'चीफ फेलाइन ऑफिसर' का पद मिल गया है।

हितेश तिवारी

Viral Ginger Cat : मुंबई के गुंडावली मेट्रो स्टेशन को इन दिनों एक खास 'अधिकारी' की वजह से पहचान मिल रही है। स्टेशन के प्रवेश द्वार के आसपास अक्सर नजर आने वाली एक जिंजर बिल्ली को महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने मजाकिया अंदाज में Chief Feline Officer (CFO) का पद दे दिया है।

बिल्ली को यह 'पद' उसके रोजाना स्टेशन पर घूमने और आने-जाने वाले यात्रियों पर नजर रखने के कारण दिया गया। खास बात यह है कि उसका चेहरा हमेशा कुछ ऐसा नजर आता है, जैसे स्टेशन पर होने वाली हर गतिविधि से वह पूरी तरह वाकिफ हो। यात्रियों के बीच भी यह बिल्ली धीरे-धीरे स्टेशन का जाना-पहचाना चेहरा बन गई है।

बिल्ली बनी 'चीफ फेलाइन ऑफिसर'

दरअसल, मुंबई मेट्रो के यात्री संदेश सामंत ने स्टेशन पर बिल्ली की तस्वीर खींची थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में MMMOCL को संदेश भेजकर सुझाव दिया कि जो बिल्ली बिना किसी वेतन के स्टेशन की 'ड्यूटी' कर रही है, उसे कोई आधिकारिक पद मिलना चाहिए। MMMOCL ने भी इस मजाक को गंभीरता से लेते हुए बिल्ली को 'Chief Feline Officer' का अनौपचारिक खिताब दे दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि यह नियुक्ति मजाक में की गई है, लेकिन बिल्ली वास्तव में हमेशा 'ड्यूटी पर' दिखाई देती है। अधिकारी के मुताबिक मेट्रो नेटवर्क के ठंडे सीढ़ी वाले हिस्सों में कभी-कभी बिल्लियां, कुत्ते और बंदर भी आकर शरण लेते हैं। हालांकि ये जानवर स्टेशन पर स्थायी रूप से नहीं रहते और अपनी मर्जी से आते-जाते हैं।

बिल्ली रोज करती है यात्रियों की निगरानी

गुंडावली की इस जिंजर बिल्ली का नाम और उम्र अभी किसी को पता नहीं है, लेकिन वह यात्रियों के लिए एक परिचित चेहरा बन चुकी है। स्टेशन के पास शांत बैठी रहने वाली बिल्ली कई थके हुए यात्रियों के लिए सुकून का छोटा-सा जरिया भी बन गई है। दिलचस्प बात यह है कि मुंबई की यह 'CFO' दुनिया की उन मशहूर बिल्लियों की अनौपचारिक साथी बन गई है, जिन्हें बाकायदा सरकारी या संस्थागत पद मिल चुके हैं।

ब्रिटेन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में लैरी नाम की बिल्ली लंबे समय से Chief Mouser के रूप में मशहूर है। मुंबई की बिल्ली के पास न तो डेस्क है, न आईडी कार्ड और न ही ऑफिस टाइमिंग, लेकिन उसकी 'पंजों वाली निगरानी' ने गुंडावली मेट्रो स्टेशन को जरूर थोड़ा खास बना दिया है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा