वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

भोपाल में युवक ने पुलिसवालों से मांगे 200 रुपये, पुलिस की दरियादिली देखकर लोग हुए खुश; वीडियो वायरल

Bhopal Police Viral Video भोपाल में एक व्लॉगर ने पुलिसवालों से 200 रुपये मांगे। बातचीत के बाद पुलिस ने मदद की, और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

MP Police Humanity : भारत में पुलिस की छवि को लेकर लोगों के अनुभव अलग-अलग हैं। कुछ लोग संवेदनशील और मददगार पुलिसवालों के संपर्क में आते हैं, जबकि कई बार कुछ पुलिसकर्मियों का बर्ताव पब्लिक को पसंद नहीं आता। सोशल मीडिया पर अक्सर पुलिस के व्यवहार से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है—यहां पुलिस किसी को पकड़ नहीं रही, बल्कि एक युवक पुलिसवालों से ही पैसे मांग रहा है।

यह दिलचस्प वीडियो मध्य प्रदेश के भोपाल का है, जिसे कंटेंट क्रिएटर अंकित ने अपने हेल्मेट कैमरे में रिकॉर्ड किया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं—कुछ इसे हिम्मत बताते हैं, तो कुछ इसे पुलिस की इंसानियत की असली परीक्षा कह रहे हैं।

पुलिस वालों से मांगे पेट्रोल के लिए पैसे

वीडियो में दिखता है कि अंकित दो पुलिसवालों के पास जाकर उनसे 200 रुपये मांगता है। वह बताता है कि वह अपने दोस्तों के साथ जबलपुर से आ रहा है और रास्ते में उसका तेल खत्म हो गया। अंकित कहता है कि “सर, अगर आप 200 रुपये दे दें तो बड़ी मेहरबानी होगी,” जिस पर पुलिसवाला उससे पूछता है कि वह कहां जा रहा है।

अंकित बताता है कि वे सहपुरा के आगे बिलगांव जा रहे हैं और व्लॉगिंग भी करते हैं। वह यह भी बताता है कि बाइक का माइलेज पहले 33 था, लेकिन टायर मॉडिफिकेशन के कारण माइलेज अब कम हो गया। पुलिसवाले बातचीत करते हुए उसकी समस्या समझते हैं। एक पुलिसवाला उसे सलाह देता है कि “पैसा-वैसा साथ में रखकर चला करो।” इसके बाद पुलिस अपने योगदान से अंकित को 200 रुपये दे देती है।

कई यूजर्स ने पुलिसकर्मियों की तारीफ की

करीब 57 सेकंड की यह वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही है। इसे @ankit_vlogs_bhopal ने पोस्ट किया है, जिस पर अब तक 35 लाख से ज्यादा व्यूज और 3 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और पुलिसवालों की दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं।

कई यूजर्स का कहना है कि पुलिस जनता की मदद के लिए बनी है और इस वीडियो में वही दिखाई देता है। एक यूजर ने लिखा—“MP पुलिस जिंदाबाद।” दूसरे ने कहा—“इसने चुना नहीं लगाया, इंसानियत चेक की है।” यह वीडियो लोगों को यह भी याद दिलाता है कि पुलिस केवल नियम लागू करने के लिए नहीं होती, बल्कि जब जनता सच में जरूरत में हो, तो वह उनके लिए खड़ी रहती है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें