वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

गाड़ी में सफर के दौरान आती है उल्टी, तो यह देसी जुगाड़ आपके लिए; देखिए वायरल वीडियो

Vomiting Problem : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सफर के दौरान होने वाली उल्टी यानी मोशन सिकनेस से बचने के लिए कलाई पर सिक्का बांधने का अनोखा तरीका बताता नजर आ रहा है।

हितेश तिवारी

Motion Sickness Remedy : आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यहां लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे, लाइफ हैक्स और स्वास्थ्य से जुड़े टिप्स भी साझा करते रहते हैं। इन्हीं में से एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सफर के दौरान होने वाली उल्टी यानी मोशन सिकनेस से बचने का अनोखा उपाय बताता नजर आ रहा है।

कई लोगों को कार, बस या अन्य वाहनों में लंबी यात्रा के दौरान चक्कर आने और उल्टी जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति दावा करता है कि उसके बताए तरीके से यह समस्या दूर हो सकती है।

उल्टी रोकने के लिए कलाई पर बांधा सिक्का

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग शख्स एक व्यक्ति की कलाई पर एक सिक्का रखते हैं और फिर उसे बैंडेज की मदद से बांध देते हैं। इसके बाद वह आत्मविश्वास के साथ कहते हैं कि ऐसा करने से यात्रा के दौरान उल्टी नहीं होगी। उनका दावा है कि यह तरीका पूरी तरह असरदार है।

वीडियो में दिखाई गई यह अनोखी ट्रिक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। कुछ लोग इसे देसी जुगाड़ बता रहे हैं, तो कुछ इसकी वैज्ञानिकता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि वीडियो में इस दावे के समर्थन में कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं दिया गया है।

वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मानसिकता ही सब कुछ है।” दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, “मेरी पत्नी ने भी ऐसा किया था, लेकिन उल्टी फिर भी हो गई।”

वहीं एक अन्य यूजर ने दावा किया कि यह तरीका एक्यूप्रेशर के PC6 पॉइंट से जुड़ा हो सकता है, जिसे कुछ चिकित्सा पद्धतियों में मोशन सिकनेस कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

हालांकि विशेषज्ञों की सलाह है कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी उपाय को अपनाने से पहले उसकी विश्वसनीयता और चिकित्सकीय सलाह जरूर लेनी चाहिए। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z