वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

फुटबॉल, फाइट और फुल मसाला! मेसी के भारत दौरे के बीच मिथुन दा की पुरानी क्लिप वायरल

Mithun Desi Messi मेसी के भारत दौरे के बीच मिथुन चक्रवर्ती का पुराना फिल्मी फुटबॉल सीन वायरल, जिसमें उन्होंने गुडों के चेहरे पर फुटबॉल से किक किया था।

हितेश तिवारी

Mithun Chakraborty Viral Video : दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के भारत दौरे के बीच सोशल मीडिया पर एक पुरानी लेकिन जबरदस्त क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती उर्फ मिथुन दा अपने आइकॉनिक स्टाइल में फुटबॉल किक मारते नजर आते हैं।

यह सीन किसी फिल्म का है, लेकिन आज के समय में इसे देखकर लोग मेसी से जोड़कर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फुटबॉल, एक्शन और देसी मसाले से भरपूर यह क्लिप लोगों को खूब पसंद आ रही है।

मिथुन के मूवी सीन को फनी अंदाज में मेसी के भारत दौरे से जोड़ा

वायरल हो रही इस क्लिप में दिखता है कि गुडें हिरोईन का हाथ बांधकर उसे फुटबॉल से मारते हैं लेकिन तभी मिथुन दा अपने खास अंदाज में फुटबॉल को पहले गोल किपर बनकर उड़ते हुए रोक लेते हैं। इसके बाद वह फुटबॉल को जोरदार किक मारते हैं। फुटबॉल सीधे गुंडों के चेहरे पर पड़ती है और वे इधर-उधर गिरते हुए नजर आते हैं।

यह सीन पूरी तरह फिल्मी है, लेकिन मिथुन दा की टाइमिंग, स्टाइल और दमदार एक्शन इसे बेहद मजेदार बना देता है। मिथुन नाम के MEME पेज ने X पर वीडियो शेयर कर फनी कैप्शन लिखा- क्या फायदा भारत आने का, अगर मेस्सी हमारे सच्चे फुटबॉलर से नहीं मिले।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कोई लिख रहा है, “ये है देसी मेसी”, तो कोई कह रहा है, “90 के दशक का असली फुटबॉल एक्शन।” कई लोगों ने मिथुन दा की फिल्मों को याद करते हुए कहा कि उस दौर में ऐसे सीन ही थिएटर में तालियां बजवा देते थे।

मेसी के दौरे ने जहां फुटबॉल को लेकर उत्साह बढ़ाया है, वहीं इस वायरल क्लिप ने लोगों को नॉस्टैल्जिया का फुल डोज दे दिया है। कुल मिलाकर, फुटबॉल, फाइट और फुल मसाले के साथ मिथुन दा एक बार फिर इंटरनेट के हीरो बन गए हैं।

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण

कश्मीर का 'लाल सोना' क्यों हो रहा है गायब? कौन है इसका पीछे का जिम्मेदार