वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मनाली में बर्फ के नाम पर ‘स्कैम’? टूरिस्ट का वीडियो वायरल, सिर्फ नाम की दिखी स्नो एक्टिविटी

Manali Snow Scam दिसंबर में मनाली घूमने पहुंचे एक टूरिस्ट ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बर्फ और स्नो एक्टिविटी के नाम पर कथित स्कैम का दावा किया, जिसे करोड़ों लोग देख चुके हैं।

हितेश तिवारी

Manali Viral Video : दिसंबर का नाम आते ही ज्यादातर लोग पहाड़ों, ठंड, मैगी और बर्फ से ढकी वादियों की कल्पना करने लगते हैं। इसी उम्मीद के साथ लोग मनाली का रुख करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस सपने पर पानी फेर दिया है। इंस्टाग्राम पर अतुल चौहान (@atulchauhan1512) नाम के टूरिस्ट ने मनाली की सच्चाई दिखाते हुए दावा किया है कि उनके साथ “स्नो एक्टिविटी के नाम पर स्कैम” हुआ है। अ

तुल का यह वीडियो 9 दिसंबर को पोस्ट किया गया था, जिसे अब तक करीब 1.1 करोड़ लोग देख चुके हैं। वीडियो के वायरल होते ही मनाली में दिसंबर के मौसम और वहां कराई जा रही स्नो एक्टिविटीज पर सवाल उठने लगे हैं।

10 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

वीडियो में अतुल मनाली की एक लोकेशन पर खड़े नजर आते हैं और कैमरे के सामने आसपास का नजारा दिखाते हैं। दूर-दूर तक पहाड़ सूखे और भूरे दिखाई दे रहे हैं, कहीं भी प्राकृतिक बर्फ नजर नहीं आती। इसके बीच एक छोटी-सी जगह पर थोड़ी सी बर्फ जमा दिखाई देती है, जिसे देखकर अतुल कहते हैं कि शायद यह बर्फ कहीं और से लाकर यहां डाली गई है।

हैरानी की बात यह है कि इसी सीमित सी जगह पर टूरिस्ट्स से स्कीइंग, फोटो खिंचवाने और दूसरी स्नो एक्टिविटीज करवाई जा रही हैं। अतुल नाराजगी जताते हुए कहते हैं कि “इतनी सी बर्फ में ही हमें सारी एक्टिविटी करवाई जा रही है, ना इधर कुछ है, ना उधर… हमें बेवकूफ बनाया जा रहा है।” उनका कहना है कि टूरिस्ट्स को यह दिखाया जाता है मानो यहां चारों तरफ बर्फ ही बर्फ है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो को अब तक करीब 1.8 लाख लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग मजाक उड़ाते हुए लिख रहे हैं कि “इससे ज्यादा बर्फ तो मेरे फ्रिज में है”, तो कुछ ने ग्रीन स्क्रीन और एडिटिंग तक की बात कह दी। वहीं कई यूजर्स ने अतुल के साथ सहानुभूति जताई और कहा कि उनके साथ वाकई गलत हुआ है।

कुछ लोगों ने सलाह दी कि अगर असली बर्फ देखनी है तो जनवरी-फरवरी में जाएं या कश्मीर का रुख करें। कुल मिलाकर यह वीडियो उन लोगों के लिए एक चेतावनी बनकर सामने आया है, जो नए साल पर मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं। मौसम और हालात को समझकर ही ट्रिप प्लान करना समझदारी होगी, ताकि छुट्टियां निराशा में न बदल जाएं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत