वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर शख्स ने रोकी ट्रेन, लोको पायलट के हॉर्न के बाद भी नहीं हटा, VIDEO वायरल

Railway Track Video : एक शख्स रेलवे ट्रैक पर खड़ा होकर ट्रेन को रोकता है। लोको पायलट के बार-बार हॉर्न बजाने के बावजूद वह ट्रैक से हटने के बजाय ट्रेन चलाने का इशारा करता दिखाई देता है।

हितेश तिवारी

Train Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग शख्स की हरकत को बेहद खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना बता रहे हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर खड़ा नजर आता है, जबकि सामने ट्रेन रुकी हुई दिखाई देती है।

दावा किया जा रहा है कि ट्रेन उसी व्यक्ति की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रही थी। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इसे ट्रेन के लोको पायलट ने रिकॉर्ड किया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर शख्स ने रोकी ट्रेन

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाकर व्यक्ति को ट्रैक से हटने का संकेत देता है, लेकिन वह वहां से हटने के बजाय ट्रेन को आगे बढ़ाने का इशारा करने लगता है। ऐसा लगता है मानो वह ट्रेन को अपने ऊपर से गुजारने की चुनौती दे रहा हो। हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि वह व्यक्ति कौन है, उसकी मानसिक स्थिति क्या थी और यह घटना किस स्थान की है।

लेकिन सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस तरह की हरकत को बेहद खतरनाक बता रहे हैं। रेलवे ट्रैक पर इस तरह खड़ा होना न केवल व्यक्ति की जान के लिए खतरा है, बल्कि इससे ट्रेन संचालन और यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।

लोगों ने शख्स की हरकत को मूर्खता करार दिया

यह वायरल वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @rahul225234 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "अब ऐसे आशिकों को कौन बचाए जो चलती गाड़ी के सामने आ जाते हैं।" वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे मामलों में व्यक्ति से ज्यादा ड्राइवर की सूझबूझ और ट्रेन की ब्रेकिंग सिस्टम काम आती है।

वहीं दूसरे यूजर ने इसे मूर्खता करार दिया। कई लोगों ने कहा कि सोशल मीडिया पर चर्चा और वायरल होने की चाह में लोग अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। हालांकि ऐसे वीडियो लोगों को यह भी याद दिलाते हैं कि रेलवे ट्रैक पर किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z