-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mns Protest Malad Jain Muni Apologizes Flag On Shivaji Maharaj Jiretop
शिवाजी महाराज के जीरेटोप पर लगाया धार्मिक झंडा, मनसे ने बीच सड़क पर जैन मुनी से मंगवाई माफी, देखें VIDEO
- Written By: गोरक्ष पोफली
Shivaji Maharaj Jiretop Controversy: मुंबई में शिवाजी महाराज के जीरेटोप पर धार्मिक झंडा लगाने पर मचा भारी बवाल। मनसे कार्यकर्ताओं के उग्र विरोध के बाद जैन मुनि ने बीच सड़क पर मांगी सार्वजनिक माफी।

मलाड के चौक वर मनसे कार्यकर्ता और जैन मुनी (सोर्स: सोशल मीडिया)
MNS Protest Malad Jain Muni Apologizes: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सफेद पट्टी विवाद के बीच एक और ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे शहर के सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है। मुंबई के मलाड इलाके में छत्रपति शिवाजी महाराज की अस्मिता से जुड़े एक प्रतीक के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई, जिसके बाद इलाके में भारी बवाल मच गया।
क्या है पूरा सनसनीखेज मामला?
यह पूरा विवाद मलाड पूर्व के एक व्यस्त चौक पर शुरू हुआ, जहाँ छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिष्ठित जीरेटोप की एक विशाल प्रतीकात्मक मूर्ति स्थापित है। जानकारी के मुताबिक, एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जैन समुदाय के एक व्यक्ति ने अचानक इस स्मारक के ऊपर चढ़कर उस पर सफेद धार्मिक झंडा लगा दिया। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, देखते ही देखते पूरे इलाके में तनाव फैल गया।
मनसे का रुद्र रूप और पुलिस की एंट्री
छत्रपति शिवाजी महाराज, जिन्हें महाराष्ट्र का गौरव और पहचान माना जाता है, उनके प्रतीक पर किसी अन्य धर्म का झंडा लगाने की खबर मिलते ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता एक्शन मोड में आ गए। मनसे के मलाड संभाग अध्यक्ष महेश फरकासे भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुँच गए। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस बल भी तुरंत वहां पहुँचा ताकि स्थिति को नियंत्रण से बाहर होने से रोका जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ… फडणवीस का कांग्रेस पर करारा प्रहार, गुंगी गुड़िया विवाद पर सपकाल को धोया
महाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
गूंगी गुड़िया हैं सुनेत्रा पवार, हर्षवर्धन सपकाल का विवादित बयान; महाराष्ट्र में छिड़ा सियासी घमासान
मनसे कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में ही उस व्यक्ति को आड़े हाथों लिया और कड़े शब्दों में सवाल किया कि महाराष्ट्र की पहचान माने जाने वाले प्रतीक पर कोई धार्मिक झंडा कैसे लगा सकता है? कार्यकर्ताओं का कहना था कि शिवाजी महाराज पूरे महाराष्ट्र के आराध्य हैं और ऐसी हरकतें जनभावनाओं को गहरी ठेस पहुँचाती हैं।
झुकना पड़ा और बीच सड़क पर मांगनी पड़ी माफी
बढ़ते दबाव और मनसे के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए, जैन व्यक्ति को अपनी गलती का एहसास हुआ। भारी भीड़ और पुलिस के सामने उस व्यक्ति ने हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उसने दावा किया कि यह गलती अनजाने में हुई थी और उसका इरादा किसी का अपमान करना नहीं था। इसके तुरंत बाद, स्मारक के ऊपर से उसने उस सफेद झंडे को हटा दिया। झंडा हटाते ही पूरे इलाके में छत्रपति शिवाजी महाराज की जय और जय भवानी, जय शिवाजी के नारों की गूंज सुनाई देने लगी।
रोडवर पांढऱ्या रंगाच्या पट्ट्या मारता मारता हे आज छत्रपती शिवाजी महाराजांच्या डोक्यापर्यंत पोहोचले.. ह्या भामट्यांची हिंमत बघा त्याने महाराजांच्या जिरेटोपावर झेंडा लावला..🤬😡 #Maharashtra #मुंबई pic.twitter.com/gbMuTRotOt — Mahesh Andhale Official (@OfficialAndhal1) June 18, 2026
सफेद पट्टी विवाद की आग में घी का काम
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मुंबई में पहले से ही सफेद पट्टी विवाद को लेकर घमासान मचा हुआ है। दरअसल, जैन भिक्षुओं की पदयात्रा की सुविधा के लिए मुंबई की कई सड़कों पर सफेद पट्टियां पेंट की गई थीं, जिसका मनसे और शिवसेना जैसे विपक्षी दल कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका तर्क है कि सार्वजनिक सड़कों को किसी विशेष समुदाय की सुविधा के लिए इस तरह नहीं बदला जा सकता।
यह भी पढ़ें: नागपुर धर्मांतरण सिंडिकेट के मास्टरमाइंड मौलाना ने किया सरेंडर; पुलिस के चौतरफा दबाव के आगे टेके घुटने
मलाड की इस घटना ने मुंबई में सांप्रदायिक और राजनीतिक तनाव को और अधिक हवा दे दी है। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप और सार्वजनिक माफी के बाद स्थिति फिलहाल शांत है, लेकिन मनसे ने चेतावनी दी है कि भविष्य में शिवाजी महाराज के किसी भी प्रतीक का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र की राजनीति में पहले से ही ऑपरेशन टाइगर और दलबदल के कारण अस्थिरता का माहौल है, ऐसे में अस्मिता से जुड़े ये मुद्दे आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।
Mns protest malad jain muni apologizes flag on shivaji maharaj jiretop
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













