वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

तेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल

Family Rescue Video : एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेज आंधी में बाइक पर फंसे एक परिवार की कार सवार शख्स मदद करता नजर आता है। उसकी इंसानियत भरी पहल ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है।

हितेश तिवारी

Storm Viral Video : सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के दिल को छू जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने तेज आंधी के बीच मुश्किल में फंसे एक परिवार की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की।

वीडियो में दिख रहा है कि खराब मौसम के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। इसी दौरान एक बाइक पर सवार परिवार तेज हवाओं का सामना करता नजर आता है।

बाइक चला रहा व्यक्ति, उसके पीछे बैठी महिला और उसकी गोद में छोटा बच्चा तेज आंधी के बीच आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे होते हैं। तभी वहां से गुजर रही एक कार रुकती है और उसमें मौजूद शख्स उनकी मदद के लिए आगे आता है।

आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सवार व्यक्ति सबसे पहले महिला और उसकी गोद में मौजूद बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। वह महिला से कार में बैठने का आग्रह करता है ताकि बच्चा सुरक्षित स्थान तक पहुंच सके। इसके बाद वह परिवार से उनकी मंजिल के बारे में पूछता है और उन्हें वहां तक छोड़ने की पेशकश भी करता है।

इस पूरे घटनाक्रम को कार में मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई गई संवेदनशीलता और मदद की भावना की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

लोग बोले- ऐसे लोग ही समाज की उम्मीद हैं

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @GitaShlokas_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया, "Humanity Peaked Here"। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 11 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और लगातार लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "वाह, ऐसे लोग ही समाज की उम्मीद हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने चिंता जताते हुए कहा कि "उम्मीद है कि कुछ लोग इस तरह की इंसानियत का गलत फायदा उठाने की कोशिश नहीं करेंगे।" हालांकि ज्यादातर लोगों ने इस मददगार शख्स की तारीफ करते हुए कहा कि मुश्किल समय में किसी की सहायता करना ही सच्ची इंसानियत है।

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर