वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया 
वायरल

लोको पायलट का ‘हॉर्न लव’ वायरल: बिना बोले पत्नी को भेजा प्यार भरा मैसेज, लोग बोले – हाउ स्वीट!

Train Horn Love Story महाराष्ट्र के एक लोको पायलट ने ट्रेन के हॉर्न से पत्नी के लिए प्यार जताया। बिना बोले दिया गया यह रोमांटिक इशारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स इसे सच्चा प्यार बता रहे हैं।

हितेश तिवारी

Loco Pilot Viral Video : सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के एक लोको पायलट का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसमें न तो किसी का चेहरा दिखता है और न ही कोई शब्द बोला जाता है, फिर भी लोगों को इसमें प्यार साफ नजर आ रहा है।

वीडियो में सिर्फ रेलवे ट्रैक, एक गुजरती ट्रेन और उसका हॉर्न सुनाई देता है। लेकिन लोको पायलट ने जिस अंदाज में हॉर्न बजाया, उसने इसे एक रोमांटिक मैसेज बना दिया। इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो को “साइलेंट लव स्टोरी” बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छु लेने वाला वीडियो

यह वीडियो हिमंगी शिंदे नाम की महिला ने शेयर किया है, जिन्होंने बताया कि ट्रेन के लोको पायलट उनके पति हैं। वीडियो में वह खिड़की से बाहर का नजारा दिखाती हैं, तभी पीछे से ट्रेन गुजरती है। ट्रेन के पास आते ही अचानक एक लंबा और खास अंदाज का हॉर्न बजता है।

हिमंगी ने कैप्शन में लिखा कि यह हॉर्न उनके पति का उन्हें “हाय” कहने का तरीका है। उन्होंने यह भी लिखा कि इस हॉर्न ने उनसे कहा- “मैं तुम्हें देख रहा हूं, वाइफी।” बिना शब्दों के यह इशारा लोगों के दिल को छू गया।

लोगों ने वीडियो देख की जमकर तारीफ

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भावुक प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे सच्चा और प्योर प्यार बताया, तो कुछ लोगों को अपने लोको पायलट पिता या परिवार के सदस्य याद आ गए। यूजर्स का कहना है कि प्यार जताने के लिए महंगे गिफ्ट या बड़े शब्दों की जरूरत नहीं होती, कभी-कभी एक छोटा सा इशारा ही काफी होता है।

यह वीडियो दिखाता है कि व्यस्त जिम्मेदारियों के बीच भी रिश्तों में अपनापन और रोमांस जिंदा रह सकता है। यही वजह है कि यह साइलेंट हॉर्न इंटरनेट पर लोगों के दिल जीत रहा है।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति