वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

भारी पड़ा विरोध प्रदर्शन: खुद पर पेट्रोल डाल रहे नेता को भीड़ में किसी ने लगा दी आग, वीडियो वायरल

Leader Protest Fire Incident एक विरोध प्रदर्शन के दौरान नेता जी खुद पर पेट्रोल डालकर भीड़ में जोश भरने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने माचिस जला दी।

हितेश तिवारी

Petrol Protest Gone Wrong : हर नेता चाहता है कि जब वह गली-मोहल्ले में निकले तो लोग उसके आस-पास जुटें, नारे लगाएं और समर्थन दिखाएँ। लेकिन कई बार यही भीड़ और यही उत्साह भारी पड़ जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात का ताज़ा उदाहरण है, जिसमें विरोध प्रदर्शन के दौरान नेता जी जोश में इतना आगे बढ़ गए कि खुद को ही खतरे में डाल बैठे।

समर्थकों के बीच खड़े नेता जी नारे लगाए जा रहे थे और वे माहौल को और गर्म करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन जोश-जोश में उन्होंने वह गलती कर दी जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रदर्शन के दौरान नेता जी अपने कार्यकर्ताओं को उद्दीप्त करने के लिए खुद पर पेट्रोल छिड़क लेते हैं। उनका सोचना था कि इससे आंदोलन में जान आ जाएगी और समर्थक उनका साथ देंगे। भीड़ तेज नारे लगा रही थी और माहौल एकदम गर्म हो चुका था।

लेकिन नेता जी को इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि इसी भीड़ में कोई ऐसा भी खड़ा है जो पूरा ड्रामा ही उल्टा कर देगा। जैसे ही उन्होंने पेट्रोल छिड़का, भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने माचिस जलाकर नेता जी की ओर उछाल दी।

नेता जी अब जिंदगी में कभी प्रदर्शन में नहीं जाएंगे

जैसे ही माचिस गिरती है, कुछ ही सेकंड में एक बड़ा धमाका जैसा दिखता है और आग की लपटें नेता जी को घेर लेती हैं। पूरे इलाके में अफरातफरी मच जाती है। भीड़ चारों तरफ भागने लगती है और नेता जी कहीं दिखाई ही नहीं देते—बस आग का गुबार नजर आता है। कुछ सेकंड बाद कार्यकर्ता नेता जी को पकड़कर आग बुझाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।

वीडियो funny_pg_loves इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है और लाखों व्यूज़ बटोर चुका है। यूजर्स भी मजेदार और तंज भरे कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा—“नेता जी अब जिंदगी में कभी प्रदर्शन में नहीं जाएंगे।” तो किसी ने कहा—“सपोर्टर ही ले डूबे।” वहीं एक यूजर मजाक में लिखता है—“कार्यकर्ता आग लगाने के बाद जरूर फरार हो गया होगा।”

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस