वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कुल्लू की मलाना वैली में टूरिस्ट के लिए सख्त नियम, लड़की का दावा- यहां स्वागत नहीं, अलग महसूस कराया

Malana Village Rules : कुल्लू के मलाना गांव को लेकर वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि यहां टूरिस्ट्स को सख्त नियमों का पालन करना पड़ता है और स्थानीय परंपराओं के कारण उन्हें अलग महसूस कराया जाता है।

हितेश तिवारी

Malana Village Viral Video : हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में बसा कुल्लू जिला देश-विदेश के पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है, लेकिन यहां मौजूद मलाना गांव को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में एक लड़की दावा कर रही है कि मलाना वैली में टूरिस्ट्स का स्वागत आम गांवों जैसा नहीं होता।

बल्कि यहां बाहरी लोगों को अलग-थलग महसूस कराया जाता है। वीडियो में बताया गया है कि मलाना गांव में गैर-निवासियों के लिए कुछ बेहद सख्त नियम हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है।

मलाना वैली में गैर-निवासियों के लिए सख्त नियम

वीडियो के मुताबिक, मलाना गांव का सबसे बड़ा नियम है कि बाहरी लोग गांव के स्थानीय निवासियों, मंदिरों या सार्वजनिक चीजों को छू नहीं सकते। लड़की बताती है कि जब वह एक दुकान पर सामान खरीदने गईं, तो दुकानदार ने उनसे सीधे हाथ में पैसे नहीं लिए।

उन्होंने पैसे जमीन पर रखे, जिसके बाद दुकानदार ने उन्हें उठाया। इतना ही नहीं, उन्हें दुकान के अंदर जाने की भी अनुमति नहीं दी गई। यह नियम मलाना की सदियों पुरानी परंपराओं से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां ‘शुद्धता’ को बेहद अहम माना जाता है।

वीडियो पर छिड़ी बहस

मलाना गांव अपने अलग कानून और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए भी जाना जाता है। यहां आज भी पारंपरिक परिषद और प्राचीन नियम लागू हैं। स्थानीय लोग खुद को सिकंदर महान के सैनिकों का वंशज मानते हैं। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है।

कुछ लोग इन नियमों को अजीब और भेदभावपूर्ण बता रहे हैं, तो वहीं X पर सामने आए एक दूसरे वीडियो में कहा गया कि मलाना के लोगों को नफरत का निशाना बनाना गलत है और उनके स्थानीय नियमों का सम्मान किया जाना चाहिए। इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। किसी ने सवाल उठाया कि ये लोग डॉक्टर के पास कैसे जाते होंगे, तो किसी ने लिखा कि लोगों को नहीं छूते लेकिन उनके छुए हुए पैसे ले लेते हैं।

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा