वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

मुंबई लोकल में चढ़ने की कोशिश में 2 बार नाकाम हुआ कोरियाई ट्रैवलर, बोला- 'मुंबईकरों के लिए सम्मान बढ़ गया'

Korean Tourist in Mumbai : कोरियाई ट्रैवल क्रिएटर सेजिन ने ठाणे स्टेशन से मुंबई लोकल में सफर करने की कोशिश की, लेकिन भारी भीड़ के कारण दो बार ट्रेन में नहीं चढ़ सके, अब उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Mumbai Local Train : दक्षिण कोरिया के ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर सेजिन का मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करने का अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारत घूमने पहुंचे सेजिन ने ठाणे स्टेशन से लोकल ट्रेन पकड़ने की कोशिश की, लेकिन भारी भीड़ के कारण वह दो बार ट्रेन में चढ़ने में असफल रहे। आखिरकार उन्होंने लोकल ट्रेन से सफर करने का विचार छोड़ दिया और टैक्सी ले ली।

हालांकि, इस छोटे से अनुभव ने उन्हें मुंबईकरों की रोजाना की जिंदगी को करीब से समझने का मौका दिया। सेजिन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मुंबई लोकल में सफर करने के बाद उनके मन में यहां के लोगों के लिए गहरा सम्मान पैदा हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि रोजाना ऐसी भीड़ में सफर करना आसान नहीं है और मुंबईकरों की इस आदत और हिम्मत ने उन्हें काफी प्रभावित किया।

पोस्ट का स्क्रीनशॉट

ठाणे स्टेशन पहुंचे, 170 रुपये का टिकट लिया

@sejinandworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में सेजिन को ठाणे रेलवे स्टेशन पहुंचते देखा जा सकता है। उन्होंने दो घंटे के राउंड ट्रिप के लिए 170 रुपये का टिकट खरीदा। इसके बाद वह प्लेटफॉर्म पर पहुंचे, लेकिन वहां की व्यवस्था और ट्रेन को लेकर थोड़े असमंजस में नजर आए।

कुछ ही देर बाद एक पैक्ड लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची और यात्रियों की भीड़ ट्रेन में चढ़ने के लिए आगे बढ़ने लगी। सेजिन ने भी ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि वह अंदर नहीं जा सके। उन्होंने दूसरी बार भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने लोकल ट्रेन से सफर करने का विचार छोड़ दिया और टैक्सी से जाने का फैसला किया।

वीडियो वायरल, यूजर्स ने भी दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो के कैप्शन में सेजिन ने लिखा कि मुंबई लोकल का अनुभव करने से उन्हें यहां के लोगों के प्रति गहरा सम्मान महसूस हुआ और खुद पर विचार करने का मौका मिला। उन्होंने रोजाना इतनी भीड़ में सफर करने वाले मुंबईकरों की हिम्मत की तारीफ की। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने कहा कि ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर इतनी भीड़ नहीं थी और सेजिन जल्दी डर गए।

एक अन्य यूजर ने सलाह दी कि पीक आवर्स में मुंबई लोकल से बचना चाहिए, क्योंकि उस समय लोग समय पर ऑफिस पहुंचने के लिए भाग रहे होते हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि किसी से भी मदद मांगने पर मुंबई में लोग मदद जरूर करेंगे। सेजिन का यह वीडियो अब मुंबई की तेज रफ्तार जिंदगी और लोकल ट्रेन की भीड़ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल