वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का 6 महीने बाद कैसा है अनुभव? ट्रैवल व्लॉगर ने बताया- ‘ट्रेन वाली फील ही नहीं आई’

Vande Bharat Sleeper Review : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने के बाद ट्रैवल व्लॉगर साइना साइवान ने इसका वीडियो रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने ट्रेन के इंटीरियर, वॉशरूम, खाने और सफाई की तारीफ की।
Travel vlogger Saina Saivan reviewed her Vande Bharat Sleeper journey.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Vande Bharat Sleeper Video : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर यात्रियों में शुरुआत से ही काफी उत्सुकता रही है। ट्रेन के शुरू होने के बाद अब तक कई यात्री इसमें सफर कर चुके हैं और अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। ट्रेन के करीब छह महीने पूरे होने के बाद अब एक ट्रैवल व्लॉगर ने अपने सफर का रिव्यू वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ट्रेन के अंदर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।

साइना साइवान नाम की ट्रैवल व्लॉगर ने अपने वीडियो में ट्रेन के इंटीरियर से लेकर खाना, वॉशरूम और साफ-सफाई तक कई चीजों को दिखाया। उनका अनुभव देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स भी ट्रेन की सुविधाओं को लेकर चर्चा करने लगे हैं। उन्होंने ट्रेन के अंदर के डिजाइन को रॉयल और प्रीमियम फील देने वाला बताया।

उनका कहना था कि अंदर बैठने के बाद उन्हें ऐसा महसूस नहीं हो रहा था कि वह किसी ट्रेन में सफर कर रही हैं। रात के समय ट्रेन के अंदर की नीली लाइटिंग और नई बेडशीट भी उन्हें काफी क्लासी लगी। उन्होंने ट्रेन के वॉशरूम की बनावट की भी तारीफ की और कहा कि यह आम ट्रेन के वॉशरूम जैसा बिल्कुल नहीं लगता।

खाने की हाईजीन से भी हुईं प्रभावित

ट्रैवल व्लॉगर ने ट्रेन में मिलने वाले खाने को लेकर भी अपना अनुभव शेयर किया। उन्हें सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात खाने को सर्व करने का तरीका लगा।

उन्होंने बताया कि खाना परोसने वाला स्टाफ हाथों में ग्लव्स पहने हुए था, जिससे उन्हें हाइजीन का ध्यान रखे जाने की बात अच्छी लगी। साइना ने अपने पूरे अनुभव को फ्लाइट जैसी सुविधा से जोड़ते हुए बताया कि सफर के दौरान उन्हें काफी प्रीमियम अनुभव मिला।

‘सुविधाएं अच्छी हैं तो इन्हें मेंटेन रखना भी हमारी जिम्मेदारी’

अपने वीडियो के अंत में साइना ने यात्रियों से एक खास अपील भी की। उन्होंने कहा कि अगर रेलवे यात्रियों को इतनी अच्छी सुविधाएं दे रहा है, तो इन्हें साफ और सुरक्षित रखना यात्रियों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से ट्रेन की सुविधाओं को खराब न करने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।

वायरल वीडियो पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने उनकी इस बात का समर्थन किया कि अच्छी सुविधाओं को बनाए रखने में यात्रियों की भूमिका भी अहम है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि ऐसी आधुनिक सुविधाएं आम और गरीब यात्रियों के लिए भी ज्यादा उपलब्ध होनी चाहिए।

Travel vlogger Saina Saivan reviewed her Vande Bharat Sleeper journey.
डूबते कुत्ते को बचाने के लिए पानी में उतरा शख्स, गमछे का सहारा लेकर ऐसे बचाई जान; वीडियो वायरल
Navbharat Live
navbharatlive.com