राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

Rajasthan Panchayat Chunav Result 2026: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी ने ग्रामीण मतदाताओं का आभार जताया। पवन खेड़ा और गोविंद सिंह डोटासरा ने भी बीजेपी पर निशाना साधा।
Rahul Gandhi
राहुल गांधीसोर्स-ians
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • राहुल गांधी ने पंचायत चुनावों में कांग्रेस पर भरोसा जताने के लिए ग्रामीण मतदाताओं का आभार जताया।

  • पवन खेड़ा के अनुसार, पंचायत समिति की 4,958 सीटों में कांग्रेस ने 2,463 और बीजेपी ने 1,512 सीटें जीतीं।

  • गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनावी प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री और मंत्रियों से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की।

Rahul Gandhi On Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं ने बीजेपी पर निशाना साधा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ग्रामीण मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस पर जताया गया भरोसा अब उसकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने मनरेगा पर हमला किया, किसानों को नुकसान पहुंचाया और पंचायतों के अधिकार छीने। राहुल ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और पलायन से गांव परेशान हैं और इस चुनाव में लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की है। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में पार्टी की जीत को बीजेपी सरकार के खिलाफ जनादेश बताया है।

राहुल गांधी ने ग्रामीण मतदाताओं का जताया आभार

वहीं राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राजस्थान के ग्रामीण मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी पर जताया गया भरोसा पार्टी की जिम्मेदारी है। राहुल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जवाब उसी राज्य से आया है, जहां बीजेपी की सरकार है और सीधे डबल इंजन सरकार को मिला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने मनरेगा पर हमला किया, किसानों को घाटे में डुबोया और पंचायतों के अधिकार छीने। राहुल गांधी के मुताबिक, महंगाई, बेरोजगारी और पलायन ने गांवों को सूना कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा, "गांव सब देख रहा था, सह रहा था। अब उसने बोल दिया है। ये सिर्फ राजस्थान का जनादेश नहीं, देश के हर गांव की आवाज है।"

Rahul Gandhi
राजस्थान पंचायत चुनाव में मंत्री की पत्नी-बेटे हारे, DIG की पत्नी भी नहीं बचा सकीं सीट; कांग्रेस का दबदबा

पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने BJP को पछाड़ा

राजस्थान के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी को पीछे छोड़ दिया। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने चुनाव परिणामों का हवाला देते हुए बीजेपी पर तंज कसा।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर पूछा, "क्या किसी ने मोदी जी को राजस्थान में उनकी शानदार लोकप्रियता पर बधाई दी"

पवन खेड़ा के मुताबिक, पंचायत समिति की कुल 4,958 सीटों में बीजेपी को 1,512 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 2,463 सीटों पर जीत दर्ज की। उनके दावों के अनुसार, पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस ने बीजेपी से काफी बेहतर प्रदर्शन किया है।

पंचायत समितियों की संख्या बढ़ी, बीजेपी की सीटें घटीं

वहीं पवन खेड़ा ने पंचायत समितियों के चुनाव परिणामों की तुलना करते हुए कहा कि पहले राजस्थान में 352 पंचायत समितियां थीं, जिनमें बीजेपी ने 129 पर जीत हासिल की थी। अब पंचायत समितियों की संख्या बढ़कर 457 हो गई है, लेकिन बीजेपी केवल 69 पंचायत समितियों तक सिमट गई।

वहीं, कांग्रेस ने 264 पंचायत समितियों में जीत दर्ज की। कांग्रेस नेताओं ने इन आंकड़ों को ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी के बढ़ते जनाधार और बीजेपी के खिलाफ नाराजगी का संकेत बताया है।

Rahul Gandhi
Hema Malini ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोली-हमेशा देश करते है देश की छवि खराब करने का काम

डोटासरा ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मांगा इस्तीफा

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जिला परिषद और पंचायत राज चुनावों में बीजेपी के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री और मंत्रियों से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम ग्रामीण मतदाताओं की ओर से सत्ताधारी पार्टी को नकारने का अभूतपूर्व उदाहरण हैं। डोटासरा के मुताबिक, पंचायत चुनावों में आए नतीजे बीजेपी सरकार के कामकाज पर जनता की नाराजगी को दर्शाते हैं।

वहीं कांग्रेस नेताओं ने पंचायत चुनाव के परिणामों को ग्रामीण राजस्थान में पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक बढ़त बताया है। वहीं, पंचायत चुनावों के नतीजों के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।