मां की शिकायत लेकर थाने पहुंचा नन्हा फरियादी, पुरी बात सुन पुलिस अधिकारी नहीं रोक पाई हंसी, देखें वायरल वीडियो

Viral Video: मां ने चॉकलेट छीनी तो 3 साल का 'जेन बीटा' बच्चा शिकायत दर्ज कराने सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गया। महिला पुलिस अधिकारी ने भी प्यार से डायरी में नन्हे फरियादी की FIR दर्ज की।
toddler filing police report for chocolate viral video
3 साल का बच्चा पहुंचा थाने में FIR करवानेसोर्स- X स्नैपग्रैब
Published on: 
Updated on: 

Child Files FIR For Chocolate Viral Video: आमतौर पर जब बच्चे किसी बात पर नाराज होते हैं, तो वे रोते हैं, खाना छोड़ देते हैं या फिर घर के किसी कोने में छिप जाते हैं। लेकिन आज के स्मार्ट दौर के बच्चे अपनी बात मनवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सबको हैरान भी किया है और चेहरे पर मुस्कान भी ला दी है। महज 3 साल का एक बच्चा अपनी मां की शिकायत लेकर सीधे पुलिस थाने पहुंच गया क्योंकि उसकी मां ने उसे चॉकलेट खाने से मना कर दिया था।

चॉकलेट के लिए 'जंग'

अक्सर माता-पिता बच्चों की सेहत का ख्याल रखते हुए उन्हें ज्यादा मीठा या चॉकलेट खाने से रोकते हैं। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। मां ने अपने 3 साल के बेटे को ज्यादा चॉकलेट खाने से टोका और जब वह नहीं माना, तो उन्होंने चॉकलेट अपने कब्जे में ले ली। बच्चे को मां की यह नाइंसाफी इतनी बुरी लगी कि उसने घर में हंगामा करने के बजाय कानूनी रास्ता चुनने का फैसला किया। वह अपने पिता के साथ सीधे पास के पुलिस स्टेशन पहुंच गया ताकि मां की शिकायत दर्ज कराई जा सके।

पुलिस थाने में 'नन्हे फरियादी' का जलवा

जब यह छोटा सा बच्चा पुलिस थाने पहुंचा, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। आमतौर पर संगीन मामलों की जांच करने वाली पुलिस के सामने यह एक अनोखा केस था। वहां तैनात एक महिला अधिकारी ने बच्चे की मासूमियत का सम्मान किया और उसकी बात को उतनी ही गंभीरता से सुना, जितनी गंभीरता से बड़े अपराधी या गंभीर मामलों की सुनवाई होती है। बच्चे ने बड़े ही विश्वास के साथ अपनी मां की 'हरकतों' के बारे में बताया और मैडम से रिपोर्ट लिखने की गुजारिश की।

मैडम ने भी डायरी में दर्ज की 'FIR'

बच्चे के आत्मविश्वास को देखते हुए महिला पुलिस अधिकारी ने एक डायरी निकाली और बकायदा कलम चलाकर उसकी शिकायत को लिखित रूप में दर्ज किया। पुलिस का यह प्यारा और संवेदनशील अंदाज इसलिए था ताकि बच्चे को यह महसूस हो सके कि उसकी बात सुनी जा रही है और उसके साथ न्याय होगा। थाने में मौजूद अन्य लोग भी बच्चे के इस अंदाज और उसके गजब के आत्मविश्वास को देखकर दंग रह गए।

toddler filing police report for chocolate viral video
PM मोदी की नींद उड़ी- राहुल गांधी का तंज, चीन, विदेश नीति और युवाओं के मुद्दे पर केंद्र को घेरा

सोशल मीडिया पर 'जेन बीटा' का स्वैग

इंटरनेट पर यह वीडियो आग की तरह फैल गया है। लोग इस बच्चे को 'जेन बीटा' कह रहे हैं, जो आज की पीढ़ी से भी एक कदम आगे है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि आजकल के बच्चों का कॉन्फिडेंस लेवल वाकई काबिले तारीफ है। जहां पुराने दौर में बच्चे पुलिस के नाम से डरते थे, वहीं आज का यह नन्हा बालक हक के लिए पुलिस की मदद लेने से भी नहीं हिचकिचा रहा है।

अब सोशल मीडिया पर लोग मजाकिया अंदाज में पूछ रहे हैं कि क्या पुलिस की इस मध्यस्थता के बाद घर में कोई ‘चॉकलेट संधि’ हो पाएगी या नहीं? जो भी हो, इस नन्हे फरियादी ने अपनी क्यूट हरकत से दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com